Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय... PM Modi ने बागेश्वर धाम की पर्ची निकाल दीं, धीरेंद्र शास्त्री बोले। विधान सभा बजट सत्र 2025-26 का चौथा दिन। मात्र 250 रुपए जमा करने पर आपको मिलेगा 78 लाख रुपए तक! CM योगी ने विधानसभा में शिवपाल यादव पर कसा तंज। देश की पहली दुनिया की 5वीं नाइट सफारी विकसित हो रही, प्रदेश वासियों को नाइट सफारी की मिलेगी सौगात,जा...

300 साल बाद तीन ग्रहों का अद्भुत राजयोग, मेष-मिथुन सहित इन राशियों के घर आएंगी देवी लक्ष्मी

इंदौर। December Monthly Horoscope 2023: ग्रह निश्चित अंतराल पर राशि और नक्षत्र बदलते हैं। जब किसी ग्रह की कक्षा में कोई दूसरा ग्रह प्रवेश करता है, तो उस युति से राजयोग बनते हैं। सामान्यतः एक महीने की अवधि में ग्रहों का गोचर होता है। हालांकि कई बार ग्रह राशि परिवर्तन नहीं करते, लेकिन उदय और अस्त होने से भी राजयोग बन सकता है। दिसंबर महीने में ग्रह गोचर से 3 कल्याणकारी राजयोग बनने जा रहे हैं। इस महीने में मालव्य, शश और महाधन राजयोग के कारण कुछ राशियों के जीवन में पॉजिटिव बदलाव होगा।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए शश और मालव्य राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है। विदेश यात्रा के योग है। अविवाहितों के विवाह के योग भी बन रहे हैं। वाणी की शक्ति को पदोन्नति पाने में सफल रहेंगे। आपने अब तक जो काम किया है, उसकी तारीफ चारों तरफ होगी। आपकी सफलता से शत्रु पैदा हो सकते हैं, लेकिन सभी बाधाओं को दूर करने में सफल रहेंगे।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए महाधन राजयोग सबसे प्रभावी रहेगा। आपको माता-पिता की संपत्ति से हिस्सा मिल सकता है। आपके रिश्तों में सुधार आएगा। जिससे अकेलापन दूर करने में मदद मिलेगी। साझेदारी के काम में बड़ा फायदा हो सकता है। रूके हुए काम में गति आएगी।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए तीनों राजयोग लाभकारी साबित होगा। आपको पैसा और शोहरत मिल सकती है। दिसंबर माह आपके लिए बहुत सारे लाभ लेकर आएगा। जनवरी की शुरुआत में संतुष्ट जीवन का आनंद उठाएंगे।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.