Breaking News in Hindi

35 हजार छात्रों के लिए ह्यूंडई फाउंडेशन ने खोला खजाना, 100 स्कूलों में लगवाए आरओ

ह्यूंडई मोटर इंडिया फाउंडेशन (एचएमआईएफ) ने महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में 100 सरकारी स्कूलों में वॉटर आरओ सिस्टम लगवाए है. एक कार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र सरकार के ग्रामीण विकास एवं युवा मामले और खेल मंत्री गिरीश महाजन ने इन आरओ सिस्टम का उद्घाटन किया. इस पहल से छात्रों के बीच बेहतर स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को बढ़ावा दिया गया. इससे छात्रों के लिए पढ़ाई का माहौल और बेहतर बनेगा. साथ ही परियोजना से क्षेत्र के 35,000 से ज्यादा स्कूली छात्रों को भी लाभ मिलेगा.

महाराष्ट्र में एच 2 ओपीई के प्रोजेक्ट की शुरुआत पर एचएमआईएल के वर्टिकल हेड – कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन एंड सोशल पुनीत आनंद ने कहा, “ह्यूंडई के ग्लोबल विजन प्रोग्रेस फॉर ह्यूमैनिटी के अनुरूप ह्यूंडई मोटर इंडिया फाउंडेशन (एचएमआईएफ) ने प्रोजेक्ट एच 2 ओपीई के तहत महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में 100 सरकारी स्कूलों में छात्रों को साफ पानी उपलब्ध कराने के लिए पहल की है. इसका उद्देश्य केवल छात्रों की एक जरूरत को पूरा करने के लिए बल्कि उनके स्वास्थ्य एवं कल्याण को बढ़ावा देने के लिए किया गया है. इसका मकसद देश में पोषक माहौल बनाना भी है. जहां शिक्षा के स्तर पर सभी सफल एवं समृद्ध बन सकें”

क्या है प्रोजेक्ट एच 2 ओपीई

एचएमआईएफ के प्रोजेक्ट एच 2 ओपीई के माध्यम से सुनिश्चित किया जाता है कि भूजल प्रबंधन, जलस्रोतों के रीस्टोरेशन और जल शुद्धीकरण यानी वॉटर प्यूरीफिकेशन के माध्यम से स्वच्छ पीने वाले पानी तक पहुंचना आसान हो. इसी पहल के तहत एचएमआईएफ ने महाराष्ट्र के वन जिले गढ़चिरौली में 100 सरकारी स्कूलों में वॉटर आर ओ सिस्टम लगाए.

पिछले साल भी कई छात्रों को मिला लाभ

इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र के 35,000 से ज्यादा स्कूली छात्रों को पीने वाला पानी उपलब्ध कराना है. क्योंकि इससे साफ पानी मिलने के साथ-साथ पढ़ाई के लिए भी बेहतर माहौल बनता है. प्रोजेक्ट एच 2 ओपीई के पहले चरण के तहत 2023 में एचएमआईएफ ने मध्य प्रदेश के 50 स्कूलों में आरओ वॉटर सिस्टम लगाए थे, जिनसे 30,000 से ज्यादा छात्र एवं 3,000 स्टाफ को फायदा मिला है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ?