Breaking News in Hindi

35000 किलो शक्कर के साथ ट्रक चोरी मामला : चार आरोपी गिरफ्तार, ट्रक मालिक के भाई ने ही रची थी साजिश

इंदौर : इंदौर के तेजाजी नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक चार ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके द्वारा कर्नाटक राज्य से मंगवाई गई 35000 किलो शक्कर के साथ एक ट्रक को चोरी कर लिया गया था। जिसमें पुलिस के द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनसे पूछताछ में यह बात सामने आई है कि ट्रक मालिक के भाई के द्वारा ही यह पूरी चोरी की घटना की साजिश रची गई थी। जिसने ड्राइवर को 5 लाख रुपए का लालच देकर अपने साथ मिलाया था। जिसके बाद उनके द्वारा कर्नाटक से इंदौर मंगाई गई।

इस 35000 किलो शक्कर को चोरी कर अलग-अलग स्थान पर बेचना कबूल किया है। वही इस पूरे प्रकरण में पुलिस के द्वारा फरियादी रिजवान खान के द्वारा शिकायत दर्ज कराई थी।

जिसमें पुलिस के द्वारा कार्रवाई करते हुए फरियादी रिजवान के भाई सहित परवेज, सुल्तान, मोइनुद्दीन और सद्दाम नामक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वही इस मामले में एक सर्वर शाह नामक आरोपी अभी भी फरार है जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन