Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

38 साल पहले आई वो हिट फिल्म, जो भारत-पाकिस्तान के मैच से ज्यादा छाई रही, शारजाह स्टेडियम में लगे थे पोस्टर्स!

फिल्म और क्रिकेट का बहुत पुराना नाता रहा है. कई खिलाड़ियों की जिंदगी पर फिल्में बन चुकी हैं, जिन्हें जनता का काफी प्यार मिलता रहा है. तो वहीं दूसरी और अक्सर क्रिकेटर्स संग बॉलीवुड एक्ट्रेस के अफेयर की खबरें भी लाइमलाइट बटोरती हैं. लेकिन इंडिया और पाकिस्तान के मैच की जब बात हो, तो सबकुछ सेकंडरी होता है, क्योंकि यह मौका ही इतना बड़ा होता है. हर कोने से फैन्स अपनी-अपनी टीम को सपोर्ट करते हैं और हर तरफ खिलाड़ियों के पोस्टर्स दिखाई देते हैं. पर 38 साल पहले शारजाह में इंडिया और पाकिस्तान के मैच के दौरान हर तरफ इस इंडियन फिल्म के पोस्टर्स दिखे थे, जो मैच से ज्यादा चर्चा में रहा था.

यह बात है साल 1986 की. फिरोज खान की इंडियन एक्शन ड्रामा फिल्म ‘जांबाज’ रिलीज हुई थी. फिल्म में अनिल कपूर और डिंपल कपाड़िया ने अहम रोल निभाया था. वहीं श्रीदेवी का स्पेशल अपीयरेंस था. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की थी. लेकिन उससे पहले इस पिक्चर के पोस्टर्स पूरे शारजाह क्रिकेट ग्राउंड में देखने को मिले थे.

शारजाह स्टेडियम में लगे थे इस फिल्म के पोस्टर

‘जांबाज’ को फिरोज खान ने ही डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया था. ऐसा कहा जाता है कि फिल्म की रिलीज से पहले ही इसके बैनर स्टेडियम में हर जगह लगे नजर आ रहे थे. दरअसल यह मौका था इंडिया और पाकिस्तान के फाइनल मैच का. इस फिल्म को काफी प्यार और मेहनत से बनाया गया था. वहीं इसके प्रमोशन पर भी कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते थे. यही वजह थी कि उन्होंने ऐसी पब्लिसिटी की, हर तरफ इसी फिल्म के पोस्टर दिख रहे थे.

फिल्म में अनिल कपूर ने अमर सिंह का किरदार निभाया था. वहीं डिंपल कपाड़िया रेश्मा बनी थी. फिल्म के गाने काफी हिट हुए थे. इसमें ‘न तेरा साथ है कितना प्यारा’, ‘अल्लाह हो अकबर’, ‘नहीं मिलता यहां प्यार जिंदगी में’, ‘प्यार दो प्यार लो’ शामिल है. इस पिक्चर के बाद अनिल कपूर और डिंपल कपाड़िया ने कई और फिल्मों में भी साथ काम किया था, जिन्हें अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. खासकर इस फिल्म में डिंपल कपाड़िया का परफॉर्मेंस हर किसी को काफी पसंद आया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.