Breaking News in Hindi

4 साल बाद उमर को मिलेगी जमानत? दिल्ली की कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने 2020 के दिल्ली दंगों की बड़ी साजिश मामले में उमर खालिद की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है. उन्हें 4 साल बाद जमानत मिलेगी या नहीं ये अगली सुनवाई में साफ हो जाएगा. कड़कड़डूमा कोर्ट में उमर खालिद ने दायर अपनी याचिका में देरी और दूसरे व्यक्तियों के साथ समानता के आधार पर नियमित जांच की मांग की है. वह अनलॉफुल एंड ऐक्टिविटिज प्रिवेंशन एक्ट यानी यूएपीए के तहत मामले में सितंबर 2020 से हिरासत में हैं. वहीं दिल्ली पुलिस ने खालिद की याचिका का विरोध करते हुए इसे निराधार करार दिया है. आपको बता दें कि इसी साल फरवरी में ही उमर ने सुप्रीम कोर्ट से अपनी जमानत याचिका वापस ले ली थी. उसके बाद कड़कड़डूमा कोर्ट में आवेदन दाखिल किया था

2020 से ही जेल में हैं बंद हैं उमर

छात्र नेता और सामाजिक कार्यकर्ता उमर खालिद सितंबर 2020 से ही जेल में बंद हैं. उन पर आरोप है कि उन्होंने फरवरी 2020 में उत्तर-पूर्व दिल्ली में हुई हिंसा को भड़काया था. उनके खिलाफ दो एफआईआर दर्ज हैं. एक मामले में उमर को अप्रैल 2021 में जमानत मिल गई थी. दूसरे मामले में उनके खिलाफ के यूएपीए के तहत आरोप लगाए गए हैं. इस मामले में अब तक दो अदालतें उनकी जमानत याचितका खारिज कर चुकी हैं. सुप्रीम कोर्ट में उनकी जमानत याचिका अप्रैल 2023 से लंबित थी. जिसकी सुनवाई कई बार स्थगित की जा रही थी.

सुप्रीम कोर्ट से वापस ले थी याचिका

2024 के फरवरी महीने में ही उमर खालिद ने सुप्रीम कोर्ट से अपनी जमानत याचिका वापस ले ली थी. उमर ने कहा था कि वो अपनी जमानत के लिए नए सिरे से अर्जी दाखिल करेंगे. उमर के वकील कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस बेला एम त्रिवेदी और जस्टिस पंकज मिथल की बेंच को बताया था कि वो परिस्थितियां बदलने की वजह से अपनी जमानत याचिका वापस लेना चाहते हैं और नए सिरे से ट्रायल कोर्ट के सामने जमानत मांगने के लिए आवेदन करेंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...