Breaking News in Hindi

4 साल से प्यार-बेवफाई… गर्लफ्रेंड को किया आखिरी Video call, फिर फंदे से लटका

पश्चिम बंगाल के पानीहाटी में एक युवक प्रेम में इतना अंधा हो गया कि उसने अपने जीवन को ही समाप्त कर लिया. हैरान करने वाली बात यह है कि उसने अपनी प्रेमिका के सामने वीडियो कॉल पर सुसाइड किया. युवक, एक युवती के साथ प्रेम संबध में चार साल से था. किसी दूसरे युवक से कारण दोनों के बीच काफी समय से झगड़ा हो रहा था.

झगड़े और विवाद से तंग आकर प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को वीडियो कॉल करके कर ली. युवक पानीहाटी रामकृष्ण पार्क के पास रहता था. पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या के पीछ की वजहों को तलाशने में जुटी हुई है.

नहीं बर्दाश्त कर पाया दूसरे युवक से नजदीकियां

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि पानीहाटी का रहने वाला शुबो दास चार साल से राय दास से प्यार करता था, लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों के बीच कुछ भी सही नहीं चल रहा था. घरवालों का आरोप है कि शुबो को परेशान होता देख घरवालों ने उसे इस रिश्ते से बाहर निकलने की भी सलाह दी थी, लेकिन वह अपनी प्रेमिका राय को छोड़ना नहीं चाहता था.

शुबो को जब पता चला कि राय की नजदीकियां किसी दूसरे युवक के साथ बढ़ रही है, तो वह इस बात को बर्दाश्त नहीं कर पाया. शुबो ने पहले पंखे पर एक फंदा बनाया और फिर राय को वीडियो कॉल किया और अपनी जान ले ली. शुबो के इस कदम से आस-पास के इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है. वजह कुछ भी हो अपनी जान लेना कहीं से भी सही नहीं है.

वहीं, पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला शुबो के फोन से वीडियो कॉल के कुछ प्रमाण मिले हैं, जिससे यह पता चल पाया है कि मरते समय शुबो दास ने अपनी प्रेमिका राय दास को फोन किया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन