Breaking News in Hindi

40 साल कांग्रेस में रहा लेकिन… भाजपा में जाने के बाद पहली बार खुलकर बोले रामनिवास रावत

कांग्रेस में छह बार के विधायक, मंत्री रहे कद्दावर नेता रामनिवास रावत अब भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुके हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद रामनिवास रावत पहली बार मीडिया के रूबरू हुए और अपने दिल की बात कही। रामनिवास रावत ने कहा कि उन्होंने 40 साल तक कांग्रेस के लिए काम किया है। पहले स्वर्गीय माधव सिंधिया और उसके बाद  रहते सिंधिया के लिए काम किया 2020 में जब ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस छोड़ी तब भी उन्होंने पार्टी नहीं छोड़ी थी और कांग्रेसियों को रोका ताकि कांग्रेस के लिए संघर्ष किया जा सके। लेकिन कांग्रेस ने मेरे साथ हमेशा अन्याय किया। योग्य और दावेदार होने के बावजूद मुझे कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष या अन्य बड़े पद नहीं दिए गए। वही लोक सभा चुनाव की बारी आई तो हमें उस वक्त टिकट देते रहे कि जब हम हारते रहे लेकिन जब जीत की बारी आई तो फिर पार्टी ने बाहरी एक दिन के कांग्रेसी को टिकट दे दिया।

बीजेपी में शामिल होने को लेकर रामनिवास ने कहा कि वह अपने क्षेत्र की जनता के विकास और सेवा लिए ही भाजपा में आए हैं। उनका पहला मिशन क्षेत्र का विकास करना, सिंचाई योजनाओं को स्वीकृत करवाकर हर खेत तक पानी पहुंचना है। लोकसभा चुनाव को लेकर रामनिवास रावत ने कहा कि विधानसभा से भी ज्यादा लहर भाजपा की इस लोकसभा चुनाव में है। वही BJP में आने से पहले उनकी सिंधिया जी से भी चर्चा हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप