Breaking News in Hindi

45 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार कई स्थानों में पहुंचनी थी खेप

रीवा। रीवा में गांजा की बड़ी खेप पुलिस ने ग्राहकों तक पहुंचने के पहले ही तस्कर सहित पकड़ ली है। मुखबिर से मिली सटीक सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा कराई गई घेरा बंदी के कारण एक युवक अवैध गांजे का परिवहन करते हुए स्विफ्ट डिजायर कार के साथ पकड़ा गया है। पकड़े गए युवक के पास से तकरीबन 45 किलो अवैध गांजा मिला है युवक के विरुद्ध एनडीपीएस के तहत कार्रवाई कर उसे सलाखों के पीछे कर दिया गया है।

क्या था मामला

जानकारी देते हुए नगर पुलिस अधीक्षक शिवाली चतुर्वेदी ने बताया है कि बीती रात तकरीबन 11 बजे उन्हें मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि रामपुर नैकिन निवासी नवीन तिवारी प्रतिबंधित गांजा की बड़ी खेप लेकर रीवा पहुंचने वाला है जहां पर उसके द्वारा अलग-अलग छोटे काउंटरों पर गांजे की खेप पहुंचानी है। नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा शहर के विभिन्न थाना प्रभारी को सूचित किया गया। इसके साथ ही समान थाना प्रभारी के साथ गांजा तस्करों की घेराबंदी की गई। रात तकरीबन 3 बजे उक्त युवक को अतिथि रेस्ट हाउस के समीप कार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी लेने के दौरान उसके पास से 45 किलो गांजा बरामद किया गया है।

कफ सिरप के नशे में था आरोपित

बताया गया है कि जिस समय युवक को पकड़ा गया था। उस समय वह काफी नशीली कफ सिरप के नशे में था । पुलिस ने युवक को पकड़कर समान खाने ले जाए साथ ही पुलिस इस बात का इंतजार करती रही कुछ का नशा उतरा और वह पूछताछ कर सके।

पूछताछ जारी अन्य तस्करों के नाम आए सामने

मिली जानकारी में बताया गया है कि पकड़े गए युवक ने रीवा के कई तस्करों के नाम पुलिस के सामने उगल दिए हैं अब पुलिस उनकी गिरफ्तारी कर उनसे पूछताछ कर सकती है। हालांकि पुलिस ने अभी अन्य तस्करों के नाम उजागर नहीं किए हैं।

इनका कहना है..

45 किलो प्रतिबंधित गांजा के साथ युवक को पकड़ा गया है। रात में युवक काफी नशे में था लिहाजा उससे पूछताछ नहीं हो सकी थी। अभी हम मामला दर्ज कर मामले के संबंध में उससे पूछताछ कर रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि अन्य तस्करों के नाम भी सामने आ जाएंगे जिनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।-शिवाली चतुर्वेदी नगर पुलिस अधीक्षक रीवा

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप