Breaking News in Hindi

4K वीडियो क्वालिटी में घर बैठे लाइव देख सकेंगे प्राण प्रतिष्ठा समारोह, जानें पूरी डिटेल

22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का दूरदर्शन पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू हो गया है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी, लेकिन एक सप्ताह का कार्यक्रम 16 जनवरी से शुरू हो गया है। प्राण प्रतिष्ठा के लिए पूरी अयोध्या को भव्य तरीके से सजाया गया है।

इस पवित्र कार्यक्रम को देखने के लिए लगभग 8000 मेहमानों को आमंत्रित किया गया है।कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी खास होगी। हर कोई देखना चाहता है कि पूजा कैसे होगी। अगर आप इस खास दिन अयोध्या नहीं पहुंच पा रहे हैं तो हम आपको बताते हैं कि आप बिना अयोध्या पहुंचे घर बैठे कैसे श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम देख सकते हैं, इसके लिए खास इंतजाम किए गए हैं।

आप वर्चुअली भी भाग ले सकते हैं

राम मंदिर ट्रस्ट ने लोगों से वर्चुअल माध्यम से इस समारोह में शामिल होने का आग्रह किया है। कार्यक्रम का प्रसारण देश भर के गांवों और शहरों में सार्वजनिक स्थानों और मंदिरों में किया जाएगा। वाराणसी के पुजारी लक्ष्मीकांत दीक्षित 22 जनवरी को अयोध्या में राम लला के अभिषेक समारोह के दौरान मुख्य अनुष्ठान करेंगे। इस शुभ अवसर पर करोड़ों भक्तों के आने की उम्मीद है। अयोध्या धाम में राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह के लिए लाइव टेलीकास्ट की व्यवस्था की गई है।

कहां देखें लाइव टेलीकास्ट?

अयोध्या धाम में राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह के लिए लाइव टेलीकास्ट की व्यवस्था की गई है। पूरे कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दूरदर्शन के डीडी नेशनल और डीडी न्यूज चैनलों दिखाया जाएगा। दूरदर्शन अन्य समाचार एजेंसियों को सूचना प्रदान करता रहेगा। इस दौरान अन्य प्रसारकों के लिए दूरदर्शन एक यूट्यूब लिंक भी साझा करेगा।

लाइव के लिए 40 कैमरे लगाए गए

अयोध्या में होने वाले भगवान राम के मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण दिखाने के लिए दूरदर्शन ने 40 कैमरे लगाए हैं। ये कैमरे नवनिर्मित राम मंदिर परिसर के अलावा राम की पैड़ी, सरयू घाट के पास और कुबेर टीला पर जटायु प्रतिमा जैसी जगहों पर लगाए गए हैं। यहां की सभी लाइव तस्वीरें दूरदर्शन के अलग-अलग चैनलों पर दिखाई जाएंगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...