Breaking News in Hindi

5 साल की बच्ची की Heart Attack से मौत..बिस्तर पर मां के साथ मोबाइल पर देख रही थी कार्टून

यूपी के अमरोहा जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है।  रविवार को यूपी के अमरोहा जिले के हसनपुर कोतवाली के हथाईखेड़ा गांव में कामिनी नाम की 5 वर्षीय लड़की की अपने मोबाइल फोन पर कार्टून देखते समय दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।

 खबरों के मुताबिक वह बिस्तर पर अपनी मां के बगल में लेटी हुई कार्टून देख रही थी कि तभी वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी और आनन-फानन में उसे पास के अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे ‘मृत घोषित’ कर दिया। हसनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. ध्रुवेंद्र कुमार ने बताया कि बच्ची की मौत संभवत: हार्ट अटैक से हुई है। मृतक कामिनी माता-पिता की इकलौती संतान थी। 30 जनवरी को उसका 5वां जन्मदिन मनाया जाना था।

मां का कहना है कि बेटी बिस्तर में बैठी मोबाइल पर कार्टून देख रही थी कि अचानक मोबाइल हाथ से छूट गया और महज 5 साल की उम्र में अचानक मौत से हर कोई हैरान है। सोनिया का कहना है कि बेटी पूरी तरह स्वस्थ थी। शुक्रवार देर शाम तक खेलने के बाद उसने खाना खाया था। वहीं, डॉक्टर का कहना है कि  जिस तरह घटनाक्रम बताया जा रहा है कि अचानक बच्ची की मृत्यु हुई है, उसकी वजह हार्ट अटैक हो सकती है। मगर, पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की वजह का खुलासा हो सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...