Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

5 अक्टूबर को पीएम मोदी जबलपुर से करेंगे मनेरी प्लांट का लोकार्पण, 15 लाख उपभोक्ताओं को फायदा

मंडला। जिले के निवास विधान सभा क्षेत्र के मनेरी औद्योगिक क्षेत्र में 147 करोड़ रुपये की लागत से आईओसीएल का बॉटलिंग प्लांट की स्थापना की गई है। यह प्लांट बन कर पूरी तरह तैयार है। मनेरी स्थित प्लांट का लोकार्पण 05 अक्टूबर को प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जबलपुर से किया जायेगा। लोकार्पण के अवसर पर मंडला सांसद केंद्रीय इस्पात ग्रामीण विकास राज मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते उपस्थित रहेंगे।

15 लाख उपभोक्ताओं तक वितरण

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुधीर कसार ने बताया कि बॉटलिंग प्लांट की क्षमता 60 हज़ार मेट्रिक टन गैस की बॉटलिंग प्रति वर्ष है। इस प्लांट से 17 ज़िले में लगभग 94 एलपीजी वितरकों के माध्यम से 15 लाख उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जाएगा। गैस उपभोक्ताओं को इससे काफी फ़ायदा होगा।

500 से ज़्यादा लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार का अवसर

बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में प्लांट लगाने से निवास विधान सभा क्षेत्र के लगभग 500 से ज़्यादा लोगो को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार का अवसर मिलने की संभावना है। मनेरी क्षेत्र में इस परियोजना के स्थापित होने से क्षेत्र के विकास के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों को स्थानीय स्तर पर रोजगार का अवसर मिलने मिलेगा । गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने जिले के रामनगर में आयोजित कार्यक्रम में इस परियोजना की आधार शिला रखी थी ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.