Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

50 करोड़ की जमीन पर 5 करोड़ की कोठी…अतीक अहमद की बहू के बंगले पर चलेगा बुलडोजर

माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ की फरार पत्नी जैनब फातिमा के घर पर आज बुलडोजर चलाया जा सकता है. जैनब के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने की तैयारी प्रशासन की तरफ से की जा रही है. यह कार्रवाई वक्फ बोर्ड की 50 करोड़ की संपत्ति हड़पने के मामले में की जा रही है. पुलिस की मानें तो अशरफ ने वक्फ बोर्ड की जमीन पर जैनब के लिए पांच करोड़ की आलीशान कोठी बनवाई थी.

मामला प्रयागराज के सल्लाहपुर का है. यहीं पर वक्फ बोर्ड की जमीन थी, जिस पर जैनब फातिमा के लिए अशरफ ने आलीशान कोठी का निर्माण कराया था. इसी कोठी पर दोपहर एक बजे के बाद पीडीए का बुलडोजर चल सकता है. पीडीए के जोनल अधिकारी के नेतृत्व में तीन टीमें सल्लाहपुर पहुंचेंगी. पुलिस अधिकारियों से फोर्स मांगी गई है. मौके पर एसीपी के नेतृत्व में कई थानों की फोर्स तैनात रहेगी.

वक्फ बोर्ड की जमीन पर बना है अवैध निर्माण

प्रशासन का कहना है कि अशरफ की पत्नी जैनब ने 50 करोड़ से अधिक की वक्फ संपत्ति पर जैनब, जैद मास्टर आदि ने कब्जा कर मकान बनवाए हैं. इसे ध्वस्त करने का आदेश हुआ है. फोर्स तैयार है. पीडीए की ओर से कार्रवाई की जाएगी. ये अवैध निर्माण पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के सल्लाहपुर में वक्फ बोर्ड की जमीन पर बनाया गया है. बुलडोजर की कार्रवाई के दौरान एसीपी धूमनगंज वरुण कुमार के नेतृत्व दो एसीपी, पूरामुफ्ती, धूमनगंज, एयरपोर्ट थानों की फोर्स मौके पर मौजूद रहेंगी.

5 करोड़ रुपये का है घर

नब फातिमा के जिस आलीशान घर पर बुलडोजर चलाया जाएगा उसकी कीमत पांच करोड़ रुपये बताई जा रही है. यह घर सात बीघा जमीन पर बना हुआ है. 50 करोड़ की जमीन पर अशरफ की पत्नी जैनब, उसके भाई जैद और सद्दाम ने कब्जा किया हुआ है. वक्फ बोर्ड की जमीन पर अवैध कब्जा को लेकर नंवबर 2023 में मामला दर्ज कराया गया था. इसके बाद दिसंबर 2023 को गैंगस्टर एक्ट में मुनादी कराकर इसे कुर्क किया गया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.