Breaking News in Hindi

68 साल का हुआ मैनिट, स्थापना दिवस समारोह चार स‍ितंबर को

भोपाल। मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान मैनिट भोपाल ने अपनी स्थापना के सफल 68 वर्ष पूरे कर लिए है। इसी उपलक्ष्य में चार सितंबर को 68वां स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। सिविल इंजीनियरिंग सभागार में ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी और संस्थान के निदेशक करुणेश कुमार शुक्ल का अभिभाषण होगा। समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के महानिदेशक अजय कुमार शर्मा होंगे।

तकनीकी शिक्षा के विभिन्न कोर्स संचालित

यह विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, वास्तुकला और प्रबंधन में स्नातक, मास्टर और डाक्टरेट डिग्री प्रदान करता है। इस संस्थान में आठ विभाग हैं। यह संस्थान सिविल इंजीनियरी, अभियांत्रिकी इंजीनियरी, विद्युत इंजीनियरिंग, इलेक्टोनिकी तथा संचार इंजीनियरिंग, कम्प्यूटर विज्ञान तथा इंजीनियरिंग, सूचना प्रौद्योगिकी में चार वर्षीय बीटेक कार्यक्रम और एक पांच वर्षीय बी.आर्क पाठयक्रम का संचालन करता है। अवर स्नातक पाठयक्रमों में कुल दाखिला क्षमता 450 है। यह संस्थान 24 विभिन्न विशेषज्ञताओं में नियमित तथा अंशकालिक पद्धति से एम.टेक पाठयक्रमों के साथ-साथ एमसीए तथा एमबीए पाठयक्रम भी संचालित करता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...