Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

69000 शिक्षक भर्ती मामला: न्यायालय में जीत के बाद भी भटक रहे शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी, अधिकारी नहीं ले रहे सुध

लखनऊ: 69000 शिक्षक भर्ती का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है, पहले आरक्षण में गड़बड़ी का आरोप लगाया गया। उसके बाद गलत प्रश्न को लेकर आरोप लगे। जिसे लेकर अभ्यर्थियों ने कोर्ट की शरण ली,  9 नवंबर 2022 को उच्चतम न्यायालय नौकरी ज्वाइन करने का आदेश दिया । उसके बावजूद भी चयन सूची में शामिल अभ्यर्थियों को नियुक्ति नहीं मिली।  बेसिक शिक्षा विभाग से नाराज अभ्यर्थियों द्वारा 8 अगस्त 2023   से लगातार धरना प्रदर्शन कर अपनी नियुक्ति की मांग कर रहे हैं। अभ्यर्थियों के भीड़ को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है।

अभ्यर्थियों की मांग पर इस दौरान स्कूल शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद, बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार, बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल से अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात किया, लेकिन अधिकारियों द्वारा की लिखित कार्यवाही नहीं की गई 50वें दिन अभ्यर्थियों द्वारा बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास पर घेराव किया।  प्रशासन द्वारा सैकड़ो अभ्यर्थियों को पुलिस बस आलमबाग के इको गार्डन भेज दिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.