Breaking News in Hindi

9वीं की छात्रा ने खुद रची अपने अपहरण की साजिश, स्कूल बैग में छोड़ी चिट्ठी; पढ़ते ही दंग रह गई पुलिस

मध्य प्रदेश के कोलारस विधानसभा क्षेत्र के बदरवास इलाके की एक छात्रा ने खुद ही अपने अपहरण की कहानी रची. छात्रा के अपहरण की खबर के बाद परिजनों के होश उड़ गए. परिवार के लोगों ने बेटी के अपहरण की सूचना पुलिस को दी. सूचना के बाद पुलिस छात्रा की तलाश में जुट गई.

परिजनों को पास की ही एक कॉलोनी में छात्रा का बैग पड़ा मिला. छात्रा के परिजनों ने बैग को खोलकर देखा तो उसमें एक धमकी भरी चिट्ठी मिली जिसको पढ़कर परिजनों के होश उड़ गए. चिट्ठी में लिखा था कि अभी तो लड़की को उठाया है, इसका पीछा किया तो उसके भाई को भी उठा लिया जाएगा.

कुएं के पास परिजनों को मिला बैग

मामला कोलारस विधान सभा के बदरवास नगर के वार्ड 4 का है. बदरवास नगर की रहने बाली कक्षा 9वीं की छात्रा शनिवार की सुबह अचानक गायब हो गई थी. छात्रा का स्कूल की किताबों से भरा बैग बदरवास नगर के वार्ड 5 की जैन कालोनी में स्थित कुएं के पास परिजनों को दिखाई दिया था. बैग को खोलकर देखा गया तो उसमें किताबों के बीच धमकी भरा एक पत्र मिला- जिसमें लिखा था कि इसका पीछा करने की कोशिश न करें.

छात्रा तक ऐसे पहुंची पुलिस

पुलिस ने चिट्ठी में लिखे मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस करने के बाद छात्रा की तलाश में जुट गई. लोकेशन के आधार पर पुलिस गुना बायपास पर पहुचीं जहां वह पुलिस को बैठी हुई दिखाई. जिसके बाद पुलिस छात्रा को बदरवास थाने लेकर पहुचीं और उसके बयानों के बाद छात्रा को परिजनों के सुपुर्द कर दिया.

पुलिस को छात्रा ने क्या बताया?

इस पूरे मामले में बदरवास थाना प्रभारी रवि चौहान ने कहा कि मामला जैसे ही संज्ञान में आया तो जो मोबाइल नंबर पर्ची पर लिखा था. उसको साइबर टीम के माध्यम से ट्रेस किया तो लोकेशन गुना की आ रही थी जिसके बाद तत्काल पुलिस ने वहां पहुंचकर छात्रा को पकड़ लिया. जब पूछताछ की तो उसने ने खुद की मर्जी से जाना बताया है. जांच कर रहे है आखिर क्या मामला है?

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....