Breaking News in Hindi

9 अप्रैल को उज्‍जैन में शिव ज्योति अर्पणम् महोत्सव, श‍िप्रा नदी के बीच स्टेज बनाने का काम शुरू

 उज्जैन । गुड़ी पड़वा, 9 अप्रैल को श‍िप्रा नदी के राम घाट पर होने वाले शिव ज्योति अर्पणम् महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने मंगलवार को कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा और नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक पहुंचे। कलेक्टर ने व्यवस्थाएं बेहतर करने को कहा। तेज धूप से बचाव सहित व्यवस्थित बैरिकेड, पेयजल, अग्नि सुरक्षा की व्यवस्था करने को कहा। आकस्मिक चिकित्सा के इंतजाम करने के निर्देश दिए।

बताया कि महोत्सव अंतर्गत घाट पर पांच लाख दीप एक साथ प्रज्वलित किए जाएंगे। इसके लिए पांच ब्लाॅक बनाए हैं। हर ब्लाक में 225 दीप रखे जाएंगे। नदी के बीच स्टेज बनाने का काम शुरू हो गया है जिस पर प्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल संगीतमय प्रस्तुति देंगे। सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन के लिहाज से 6000 वालिंटियर नियुक्त किए जाएंगे। दीप प्रज्वलन के लिए घाट को चार सेक्टर में विभाजित किया है।

सभी सेक्टर में धूप से बचाव के लिए छायादार टेंट लगाया जाएगा। महोत्सव की तैयारी के मूर्तरूप देने के लिए सामाजिक संगठनों, संस्थाओं के साथ बुधवार को बैठक रखी गई है। पूरा कार्यक्रम जीरो वेस्ट यानी कचरा मुक्त होगा। कार्यक्रम में मतदान करने के प्रति लोगों को जागरूक भी किया जाएगा। इधर, तैयारियों स्वरूप मंगलवार को रामघाट की फायर फाइटर से धुलाई की गई। शिप्रा नदी नदी के बीच स्टेज बनाने का काम शुरू हुआ।

पर्व स्नान के लिए 52 कुंड पर करें समुचित व्यवस्था
कलेक्टर ने कालियादेह महल स्थित 52 कुंड का निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं के स्नान के लिए भूतड़ी अमावस्या के दिन समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। 52 कुंड की साफ-सफाई शीघ्र पूर्ण कराने को कहा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप