Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

सिर्फ सुंदरता नहीं, अच्छी सेहत के लिए भी दांतों का ध्यान रखना जरूरी

इंदौर। हम लोग आजकल बनावटी समाज में रहते हैं। लोग दिखावे को काफी महत्व देते हैं, लेकिन अपने दांतों की सेहत को हमेशा अनदेखा करते रहते हैं। आजकल कास्मेटिक्स डेंटिस्ट्री में अनेक ऐसी तकनीकें हैं जिनसे दांतों को खूबसूरत बनाया जा सकता है, लेकिन टेढ़े-मेढ़े दातों का इलाज सिर्फ अच्छा दिखने के लिए ही नहीं है, इनका सीधा संबंध हमारी सेहत से भी है। अगर दांत सही नहीं होंगे तो यह हमारी सेहत को बिगाड़ सकते हैं।

इससे पहले कांफ्रेंस का आधिकारिक शुभारंभ आरआर कैट के असिस्टेंट डायरेक्टर महेंद्र लाड़, इंडियन डेंटल एसोसिएशन के नेशनल प्रेसिडेंट डा. राजीव चुघ और कामनवेल्थ डेंटल एसोसिएशन के सेक्रेट्री जनरल डा. अशोक ढोबले, गदर-2 फिल्म में काम करने वाले अभिनेता डा. सुमित द्विवेदी, अशोक खंडेलवाल की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान सचिव डा. मनीष वर्मा, डा. गगन जायसवाल, डा. विवेक चौकसे, डा. राजीव श्रीवास्तव मौजूद थे।

लोग चाहते हैं अच्छी मुस्कुराहट

मुंबई से आए प्रोस्थो डेंटिस्ट डा. अमित साधवानी ने कहा कि आजकल लोगों में अपनी मुस्कुराहट को अच्छी बनाने के लिए जागरूकता बढ़ने लगी है। इसे लेकर बड़ी संख्या में लोग हमारे पास आते हैं। फिर वो चाहे दांतों के बीच गैप को लेकर हो या फिर दांतों के रंग के लिए। इसके लिए मरीज वीनर्य ट्रीटमेंट को काफी पसंद कर रहे हैं। वीनर्य एक प्रकार का एक्रेलिक ब्लैंकेट है, जो उस पोर्शन को पूरी तरह से छिपा देता है और आपकी मुस्कुराहट और दांत सुंदर दिखने के साथ-साथ पूरी तरह से नेचुरल भी नजर आते हैं।

शूटिंग के दौरान सनी पाजी से कहां था ढाई किलो का हाथ है संभलकर मारना….

कांफ्रेंस में शामिल हुए गदर-2 में पाकिस्तानी जेलर का किरदार निभाने वाले अभिनेता डा. अर्जुन द्विवेदी ने नईदुनिया से खास चर्चा की। उन्होंने बताया कि मैं इंदौर का ही रहने वाला हूं। यहीं के डेंटल कालेज में मैंने पढ़ाई की और साथ ही असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर काम भी किया। इंदौर में रहते हुए ही जिम करना शुरू किया था। यहां का खानपान हमेशा याद करता हूं। जब भी समय मिलता है मैं इंदौर आ ही जाता हूं। आज चाहे मैं मुंबई में रहता हूं, लेकिन इंदौर हमेशा दिल में बसा हुआ है। एक्टिंग करना शुरुआत से ही पसंद था।

शूटिंग के दौरान सनी पाजी से कहां था ढाई किलो का हाथ है संभलकर मारना….

डा. अर्जुन द्विवेदी ने बताया कि लखनऊ में फिल्म की शूटिंग के दौरान एक एक्शन सीन सनी पाजी के साथ था। तब मैंने उन्हें बोला पाजी थोड़ा संभलकर मारना, आपका ढाई किलो का हाथ है। हालांकि वह हमेशा ही एक्शन सीन में यह ध्यान रखते हैं कि कहीं किसी आर्टिस्ट का चोट न लगे। फिल्म में कैदियों के साथ जेल का जो सीन है, वह असली कैदियों के हैं। हमने बाराबंकी जेल में शूटिंग की थी। हमारे आसपास ही सभी कैदी मौजूद थे। आर्मी के वार जोन में ही फिल्म की शूटिंग हुई थी। शूटिंग देखने कराची से दो लोग आए हुए थे। वे मेरे पास आए और कहने लगे आप पाकिस्तान में कहां से हो। मैंने उन्हें कहां कि मैं भारतीय हूं तो कहने लगे कि पहली नजर में आप पाकिस्तानी ही लगे थे।

जल्द ही द वैक्सीन वार में आएंगे नजर

डा. अर्जुन ने बताया कि वे जल्द ही अब कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द वैक्सीन वार में नजर आएंगे। फिल्म कोरोनाकाल पर आधारित है। यह भारत की पहली बायो साइंस फिल्म होगी। इसके अलावा रोहित शेट्टी की सिंघम रिटर्न्स में भी मौका मिल सकता है। बता दें कि इससे पहले अर्जुन राकेट बायज 2, बादशाहो और जीनियस में भी काम कर चुके हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.