Breaking News in Hindi

दिमाग से नकारात्मक विचारों को दूर करना है तो दिनचर्या में अपनाएं ये 7 तरीके

 भागदौड़ भरी जिंदगी में आजकल कई लोग मानसिक तनाव से जूझते हैं और दिमाग में कई तरह के नकारात्मक विचार भी आते हैं। यदि आप भी नेगेटिविटी के शिकार है और मानसिक शांति चाहते हैं तो वरिष्ट आर्ट ऑफ लिविंग प्रशिक्षक और मेडिटेशन एक्सपर्ट ऋतुराज असाटी कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं, जिन्हें आप अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं –

जब आप किसी नकारात्मक विचार को पहचान लें तो खुद को बिजी रखें। अगर आप यूं ही बैठे रहेंगे तो बहुत कुछ सोचते रहेंगे और दिमाग में फिर नकारात्मक विचार आने लगेंगे।

 

शरीर में परिसंचरण में सुधार

दिमाग में बार-बार नकारात्मक विचार आता है तो फर्श पर लेट जाएं और करवट लेते रहें और आप देखेंगे कि शरीर में रक्त परिसंचरण में सुधार होने से मन बेहतर महसूस करता है। इस दौरान यह भी महसूस करें कि मन में किस तरह के बदलाव महसूस हो रहे हैं।

नकारात्मक विचारों से हाथ मिलाएं

यदि आप नकारात्मक विचारों का विरोध करते रहेंगे और उन्हें दूर धकेलने का प्रयास करेंगे तो वे भूत की तरह आपके पीछे चलेंगे। नकारात्मक विचारों से पीछा छुड़ाने के बजाय उनका सामना करें। आप देखेंगे को ऐसा करने से नकारात्मक विचार जल्द गायब हो जाते हैं।

प्राणायाम और ध्यान

रोज सुबह उठकर ध्यान व प्राणायाम जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से दिमाग शांत रहता है। इसके अलावा शारीरिक सफाई का भी ध्यान रखें। फिजिकली एक्टिव रहने के लिए आप व्यायाम करने के अलावा डांस, योग आदि का भी सहारा ले सकते हैं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप