Breaking News in Hindi

घर में घुसकर युवकों ने मजदूर के परिवार को पीटा

बिलासपुर। मामूली विवाद पर युवकों ने घर के अंदर घुसकर मजदूर के परिवार के साथ जमकर मारपीट की। जिससे परिवार के दो सदस्य घायल हैं। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस इस मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। घटना बिल्हा थाना क्षेत्र का है।

ग्राम देवरीकला निवासी शिवकुमार सूर्यवंशी रोजी मजदूरी करते हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि बीते तीन सितंबर की रात उनके बेटा रतीश सूर्यवंशी गांव के बाबूजी किराना दुकान के पास खड़ा था।

उसी समय रात 9.30 बजे राजकिशोर वस्त्रकार, रोहित वस्त्रकार ,चंद्रेश्वर वस्त्रकार व अन्य साथी शिव कुमार सूर्यवंशी के घर के अंदर जबरन घुसकर जान से मारने की धमकी देते हुए लाठी से हमला कर दिया। मारपीट से रतीश शिवकुमार घायल हैं। वहीं दूसरा पक्ष रोहित वस्त्रकार ने पुलिस को बताया कि घटना की रात बाबूजी किराना दुकान के पास पहुंचा। वहां रतीश सूर्यवंशी खड़ा था। तब उसे कहा कि गाड़ी ठीक से चलाया कर, जानवरों को चोटिल हो जाते हैं। इसी बात पर रतीश मारपीट की। उसी समय रतीश के भाई राकेश सूर्यवंशी, सोमनाथ सूर्यवंशी आए और सभी ने मिलकर मारने की धमकी देकर डंडा से वार किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...