Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

रतलाम मंडल में हेरिटेज ट्रेन की चलाने की 3 दिन पहले हुई थी घोषणा, एक दिन में आधे से ज्यादा टिकट बिके

इंदौर। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल ने हेरिटेज ट्रेन को सप्ताह में 3 दिन चलाने की घोषणा की। गुरुवार हेरिटेज ट्रेन की टिकट बुकिंग भी शुरू कर दी। शुक्रवार को चलने वाली ट्रेन में यात्रा के लिए एक दिन में आधे से ज्यादा टिकट बुक हो गए हैं। शनिवार और रविवार को दोनों श्रेणियों में वेटिंग है।

हेरिटेज ट्रेन का संचालन अब सप्ताह में तीन दिन शुक्रवार, शनिवार और रविवार को किया जाएगा। बुधवार को देर रात को शुक्रवार को भी ट्रेन चलाने की घोषणा होने के बाद गुरुवार को बुकिंग शुरू की गई। ट्रेन में तीन सेकंड सिटिंग (2 एस) और दो एसी चेयर (सीसी) श्रेणी के कोच है। दोनों श्रेणियों में कुल 272 सीटे हैं, इसमें 2 एस श्रेणी में 152 और सीसी श्रेणी में 120 सीटे हैं। गुरुवार शाम तक शुक्रवार को चलने वाली हेरिटेज ट्रेन के लिए 2 एस श्रेणी में 94 और सीसी में 39 सीटे बुक हो चुकी हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.