Breaking News in Hindi

इंदौर के नितिन मेनन के फैसले के साथ शुरू होगा विश्व कप

इंदौर। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आइसीसी) ने अगले माह आरंभ होने वाले विश्व कप के लिए भारत से एकमात्र अंपायर के रूप में इंदौर के नितिन मेनन को चुना है। साथ ही उन्हें विश्व कप के पहले मैच के लिए मैदानी अंपायर नियुक्त किया है। यह मुकाबला 5 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा।

अभी विश्व कप के सभी मैचों के लिए अंपायरों का कार्यक्रम तय नहीं हुआ है, लेकिन सूत्रों के अनुसार टूर्नामेंट के दौरान नितिन को छह से सात मैचों में जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके साथ ही वे सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय वनडे मैचों में फैसला सुनाने वाले भारतीय अंपायर बन जाएंगे। अभी यह रिकार्ड पूर्व भारतीय क्रिकेटर एस. वेंकटराघवन के नाम है, जिन्होंने 52 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अंपायरिंग की है।

बीसीसीआइ चुन चुकी है देश का सर्वश्रेष्ठ अंपायर

उल्लेखनीय है कि नितिन मेनन आइसीसी के एलीट पैनल में शामिल भारत के एकमात्र अंपायर हैं। उन्हें बीसीसीआइ देश का सर्वश्रेष्ठ अंपायर चुन चुकी है। नितिन लगातार पांच बार से आइपीएल फाइनल में फैसला सुना रहे हैं। वे अपने करियर में 20 टेस्ट, 40 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच और 93 आइपीएल मैचों में अंपायरिंग कर चुके हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन