Breaking News in Hindi

‘जवान’ ने 4 दिनों में ही किया 500 करोड़ का आंकड़ा पार, इतना रहा कुल कलेक्शन

शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म जवान ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। इतना ही नहीं आए दिन जवान को लेकर बज बढ़ता ही जा रहा है। इस फिल्म का निर्देशन एटली कुमार ने किया है। सोशल मैसेज पर आधारित ये फिल्म दुनियाभर में पसंद की जा रही है। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन हैरान कर देने वाला है। शाहरुख खान का एटली के साथ यह पहला कोलेबोरेशन है। वहीं, नयनतारा और विजय सेतुपति के साथ भी शाहरुख पहली बार काम कर रहे हैं।

चार दिनों में बॉक्स ऑफिस पर धमाल

बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ जवान की धाक ही है। इस फिल्म के आगे कोई भी फिल्म टीक नहीं पा रही है। शनिवार को इस फिल्म ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ हिंदी भाषा में 68.72 करोड़ का कलेक्शन किया है। एक ही दिन में एक ही भाषा में इतनी ज्यादा कमाई करने वाली जवान पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई है। इससे पहले भी ‘जवान’ ने सबसे कम दिनों में 200 करोड़ की कमाई कर नया रिकॉर्ड बनाया था। रविवार को फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई को देख हर कोई हैरान हो रहा है। कई रिकॉर्ड तोड़ते हुए ‘जवान’ एक बार फिर इतिहास रच रही है।

वर्ल्डवाइड किया 500 करोड़ का आंकड़ा पार

फिल्म क्रिटिक रमेश बाला के अनुसार, एटली कुमार की इस फिल्म ने 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस तरह जवान फिल्म ने 4 दिनों में ही 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 4 दिनों में ही सबसे तेज कमाई करने वाली ‘जवान’ बॉलीवुड की पहली फिल्म बन गई है। तीन दिनों में ही फिल्म ने 384.69 करोड़ कमाए। वीकेंड पर फिल्म की कमाई में बड़ा जंप देखने को मिला है। शनिवार को ओवरसीज में 140 करोड़ से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन करने वाली ‘जवान’ से उम्मीद की जा रही है कि यह चौथे दिन 150 करोड़ तक का कलेक्शन कर सकती है।

वहीं, मनोबाला विजयबालन के अनुसार, शाहरुख ऐसे पहले एक्टर बन चुके हैं, जिनकी एक ही साल में दो फिल्मों ने वर्ल्डवाइड 500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। ‘जवान’ और ‘पठान’ फिल्म की कमाई को देखते हुए ये कहा जा सकता है कि बाॅलीवुड फिल्मों का दौर अब वापस आ गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन