Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

iPhone 15 Launch: एपल ने लांच किए आईफोन-15 और एपल वाच सीरीज 9, ऐसा है कैमरा

कैलिफोर्निया। एपल के फैन्स का इंतजार मंगलवार रात खत्म हो गया जब एपल ने अपने नए फोन आईफोन-15 और एपल वाच सीरीज 9 को लांच किया। कैलिफोर्निया के एपल पार्क में कंपनी के सीइओ टिम कुक ने एक इवेंट के दौरान इन्हें लांच किया है। इस दौरान चार मोबाइल फोन आईफोन-15, आईफोन 15 प्लस, आईफोन 15 प्रो और आईफोन 15 प्रो मैक्स लांच किए गए।

कीमत और स्पेसिफिकेशन

आईफोन-15 की कीमत 799 अमेरिकी डालर और आईफोन 15 प्लस की कीमत 899 अमेरिकी डालर रखी गई है। भारतीय बाजार में अभी यह किस कीमत में मिलेंगे यह देखना होगा। इन दोनों फोन्स में 4K सिनेमेटिक मोड है जो सबसे बेहतरीन बताया जा रहा है। इसके साथ ही 48एमपी का मेन कैमरा, ए16 बायोनिक चिप इसे नेक्स्ट लेवल फोन बना रही है। चार्जिंग के लिए टाइप सी स्लाट दिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.