Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय... PM Modi ने बागेश्वर धाम की पर्ची निकाल दीं, धीरेंद्र शास्त्री बोले। विधान सभा बजट सत्र 2025-26 का चौथा दिन। मात्र 250 रुपए जमा करने पर आपको मिलेगा 78 लाख रुपए तक! CM योगी ने विधानसभा में शिवपाल यादव पर कसा तंज।

महाकाल मंदिर में हंगामे के डेढ़ माह बाद कांग्रेस पार्षद माया त्रिवेदी पर केस

उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में 28 जुलाई को भगवान महाकाल को जल अर्पण नहीं करने देने से नाराज महिला कावड़ यात्रियों ने जमकर प्रदर्शन किया था। करीब ढाई घंटे तक महिलाएं गणेश मंडपम में धरने पर बैठी रही थी। महिलाएं कांग्रेस पार्षद माया राजेश त्रिवेदी के साथ मंदिर पहुंची थी। अब महाकाल पुलिस ने डेढ़ माह बाद पार्षद त्रिवेदी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

बता दें कि श्रावण अधिकमास में पार्षद माया राजेश त्रिवेदी मित्रमंडल द्वारा 25 जुलाई से चार दिवसीय चौरासी महादेव, सप्त सागर व नौ नारायण यात्रा का आयोजन किया गया था। 28 जुलाई को शिप्रा तट से महाकाल मंदिर तक कावड़ यात्रा निकाली गई थी। यात्रा में पांच हजार से अधिक महिलाएं शामिल थी।

यात्रा जब महाकाल मंदिर पहुंची, मंदिर प्रशासन ने यात्रा संयोजक माया त्रिवेदी को गर्भगृह में जाकर भगवान महाकाल का जलाभिषेक करने की अनुमति नहीं दी थी। इस पर विवाद हो गया था। त्रिवेदी का कहना था कि अब तक जितनी भी बड़ी कावड़ यात्रा मंदिर पहुंची है, प्रशासन ने उनके प्रमुख को भगवान महाकाल का जलाभिषेक करने के लिए गर्भगृह में प्रवेश दिया है।

इसलिए उन्हें भी गर्भगृह में जाकर भगवान का जलाभिषेक करने की अनुमति मिलना चाहिए, लेकिन मंदिर प्रशासन इस बात पर राजी नहीं हुआ था। इस कारण जमकर हंगामा हुआ था। गतिरोध बढ़ता देख प्रशासक ने यात्रा संयोजक माया राजेश त्रिवेदी को गर्भगृह की दहलीज से भगवान महाकाल के दर्शन व जलाभिषेक कराया था। इसके बाद मामला शांत हो गया था। मगर घटना के डेढ़ माह के बाद महाकाल मंदिर समिति ने हंगामे को लेकर पार्षद माया त्रिवेदी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा का केस दर्ज करवाया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.