Breaking News in Hindi

ओंकार पर्वत पर शुरू हुआ 21 कुंडीय हवन- पूजन, सीएम शिवराज होंगे शामिल

खंडवा। ओंकारेश्वर में एकात्म धाम में शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची बहुधातु प्रतिमा अनावरण से पूर्व तीन दिवसीय धार्मिक आयोजनों की शुरुआत ओंकार पर्वत पर हो चुकी है। इस आयोजन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सुबह दस बजे शामिल होने वाले थे लेकिन मौसम की खराबी के कारण भोपाल से उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका इसलिए वह सड़क मार्ग से करीब 12:00 तक ओंकारेश्वर पहुंचेंगे।

21 कुंडीय हवन में आहुति देंगे

यहां ओंकार पर्वत पर आदिगुरु शंकराचार्य की प्रतिमा के शुद्धिकरण के लिए आयोजित धार्मिक आयोजनों में शामिल होकर मुख्यमंत्री वैदिक रीति से 21 कुंडीय हवन में आहुति देंगे। विदित हो कि ओंकार (मान्धाता) पर्वत पर 11 से 19 सितंबर तक उत्तरकाशी के स्वामी ब्रह्मेन्द्रानंद और 32 सन्यासियों द्वारा प्रस्थानत्रय भाष्य पारायण पाठ और पूजन किया जा रहा है।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री चौहान सुबह 10:00 बजे कोठी हेलीपैड पर उतारने के बाद धार्मिक आयोजनों में शामिल होने वाले थे । इसके बाद मुख्यमंत्री प्रदेश स्तरीय ऑनलाइन वीसी में शामिल होकर करीब 1:00 बजे ओंकारेश्वर से प्रस्थान करने का प्रोग्राम था। यहां के बाद मुख्यमंत्री टीकमगढ़ में आयोजित लाडली बहन गैस सिलेंडर रेसलिंग कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे। चर्चा है कि मौसम की खराबी के कारण मुख्यमंत्री ओंकारेश्वर से ही ऑनलाइन इस आयोजन में शामिल हो सकते है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप