Breaking News in Hindi

डा. हरीसिंह गौर यूनिवर्सिटी छात्रावास में छात्रों व वार्डन के बीच गणेश प्रतिमा स्थापना को लेकर विवाद

सागर। डा. हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्रावास में गणेश उत्सव की तैयारी कर रहे छात्रों व वार्डन के बीच प्रतिमा स्थापना को लेकर विवाद की स्थिति बनी। सोमवार की शाम विद्यार्थी गणेश प्रतिमा लेकर छात्रावास पहुंचे, जहां चीफ वार्डन ने उन्हें छात्रावास में प्रवेश ही नहीं करने दिया।

इसके बाद छात्र गणेश प्रतिमा को छात्रावास के बाहर ही रखकर रातभर वहीं सोते रहे। बुधवार को मायूस छात्रों ने हास्टल के बाहर ही गणेश प्रतिमा को रखकर उसकी स्थापना कराई। छात्रवासियों का कहना था कि टैगोर छात्रावास विवेकानंद छात्रावास रमन छात्रावास सहित सभी छात्रवासियों ने टैगोर हास्टल में गणेश उत्सव मनाने का निर्णय लिया था।

इसके लिए उन्होंने अपने स्तर से तैयारी करके अपने-अपने छात्रावास हास्टल के वार्डन से गणेश उत्सव की सैद्धांतिक अनुमति ली। इसके बाद सोमवार की शाम को जब वह शहर से गणेश प्रतिमा लेकर टैगोर छात्रावास पहुंचे तो चीफ वार्डन डा. राजेश गौतम ने उन्हें छात्रावास में प्रतिमा रखने से मना कर दिया।

हास्टल में रहने वाले विद्यार्थियों का कहना है कि इस संबंध में उन्होंने चीफ वार्डन डा. राजेश गौतम से भी बात की। उन्होंने कहा कि कुलपति द्वारा पिछले दिनों विश्वविद्यालय में किसी भी प्रकार की कर धार्मिक गतिविधियों को प्रतिबंधित किया था। इसी के चलते छात्रावास में गणेश उत्सव नहीं मानने दिया जाएगा।

छात्रों ने बताया कि गणेश उत्सव एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं बल्कि एक परंपरा है जो वर्षों से चली आ रही है। विश्वविद्यालय के तथा धर्म विरोधी प्रोफेसर इस परंपरा को तोड़ना चाहते हैं। छात्रावास में गणेश प्रतिमा का प्रबंध निषेध करने की जानकारी लगने के बाद हिंदूवादी संगठन भी वहां पहुंचे। इस संबंंध में विश्वविद्यालय के पीआरओ विवेक जायसवाल का कहना है कि इस आशय की जानकारी मिली है। कुलपति को अवगत कराया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास