सत्ता के नशे में चूर भारतीय जनता युवा मोर्चा(भाजयुमो) के एक नेता ने दुर्घटना में घायल बुजुर्ग की सिर्फ इस कारण चप्पल व लात-घूसों से पिटाई कर दी क्योंकि वह सवालों का जवाब नहीं दे रहा था। गुमशुम बैठा रहा। दरअसल दुर्घटना में उसके साथी की मौत हो गई थी और वह भी घायल हो गया था। मौके पर भीड़ जुटी तो भीड़ में भाजयुमो नेता भी था। सभी लोग दुर्घटना की वजह पूछने लगे। घायल बुजुर्ग इस कदर बेसुध था कि वह कुछ भी बोल नहीं रहा था। इस पर भाजयुमो नेता ने आपा खो दिया। इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहा है। घटना रविवार की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार राजेंद्र ग्राम थाना क्षेत्र के पिचरवाही निवासी बरनू सिंह (57) और भोमा सिंह (60) रविवार को बाइक से अनूपपुर की तरफ आ रहे थे। दोनों जब ग्राम बैरी बांध और जमुड़ी के बीच पहुंचे, तभी अनूपपुर की तरफ से एक तेज रफ्तार पिकअप के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से भोमा सिंह की घटना स्थल पर मौत हो गई और बरनू सिंह घायल हो गया। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन समेत भाग निकला, जिसे बाद में पुलिस ने पकड़ लिया। इस घटना के बाद आसपास रहने वाले लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक के साथ बरनू सिंह घटनास्थल पर बेसुध होकर बैठा हुआ था। तभी जमुड़ी निवासी भाजयुमो ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जय गणेश दीक्षित वहां पहुंचा और बरनू सिंह से दुर्घटना का कारण पूछने लगा। जब घायल बुजुर्ग कोई जवाब नहीं दे पाया तो वह आपा खो बैठा और बरनू सिंह की लात-घूसों और चप्पल से पिटाई कर दी। वहां मौजूद लोग तमाशबीन बनकर वीडियो बनाते रहे। सब डिविजनल पुलिस अधिकारी सुमित केरकट्टा ने कहा कि मामले का संज्ञान लेकर आरोपित की तलाश की जा रही है। कांग्रेस ने घटना की निंदा करते हुए आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष रवि राठौड़ ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। उक्त कार्यकर्ता को नोटिस जारी किया जा रहा है। आरोप सही पाए गए तो संगठनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
ब्रेकिंग
UP में दोपहिया वाहनों के लिए नियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड...
लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल?
UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण।
बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल!
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज।
विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव।
भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा।
कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री।
इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.