Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

नौ ट्रेनें रहेंगी रद और इतनी ही बदले मार्ग से चलेंगी

बिलासपुर। अधोसंरचना विकास कार्य के अंतर्गत दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मंडल अंतर्गत माकुडी-सिरपूर टाउन सेक्शन में तीसरी लाइन को जोड़ने एवं विद्युतीकरण का कार्य किया जाएगा। 22 से 26 सितंबर तक होने वाले इस कार्य के चलते नौ ट्रेनें रद रहेंगी और इतनी ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।

इससे यात्रियों को परेशानियां होंगी। लेकिन, जब कार्य पूरा हो जाएगा, उसके बाद लाभ यात्रियों को ही मिलेगा। ट्रेनों की गति बढ़ेगी और बेवजह सेक्शन में ट्रेनें नहीं खड़ी होंगी। 25 सितंबर को बिलासपुर से चलने वाली 22815 बिलासपुर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस व 12390 चेन्नई – एर्नाकुलम एक्सप्रेस निज़ामाबाद जंक्शन-मुदखेड़ जंक्शन-पिंपल खुटी-मूरी जंक्शन-नागपुर होकर रवाना होगी।

इसी तरह 20 व 25 सितंबर 20805 विशाखापत्तनम – नई दिल्ली एक्सप्रेस, 20806 नई दिल्ली-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस, 21 सितंबर 20803 विशाखापत्तनम – गांधीधाम एक्सप्रेस , 24 सितंबर को 20804 गांधीधाम – विशाखापत्तनम एक्सप्रेस, 22 व 25 सितंबर 12803 विशाखापत्तनम – निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस , 20 एवं 24 सितंबर 12804 निज़ामुद्दीन – विशाखापत्तनम एक्सप्रेस, 25 सितंबर 22648 कोच्चुवेली-कोरबा एक्सप्रेस और 12852 चेन्नई – बिलासपुर एक्सप्रेस व 24 सितंबर 20819 पुरी-ओखा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विजयवाड़ा जंक्शन – दुव्वाडा – सिम्हाचलम उत्तर – विजयनगरम जंक्शन-रायगढा-टिटलागढ़ -रायपुर-नागपुर होकर रवाना होगी।

ये ट्रेनें रहेंगी रद

0 23 व 26 सितंबर 12772 रायपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस

0 22 व 25 सितंबर 12771 सिकंदराबाद-रायपुर एक्सप्रेस

0 27 सितंबर 07255 हैदराबाद-पटना एक्सप्रेस

0 20 व 25 सितंबर 03253 पटना-हैदराबाद एक्सप्रेस

0 22 सितंबर को 17321 वास्कोडिगामा-जसीडीह जंक्शन एक्सप्रेस

0 25 सितंबर को 17322 जसीडीह-वास्कोडिगामा एक्सप्रेस

0 22 सितंबर को 07256 सिकंदराबाद-पटना एक्सप्रेस

0 23 सितंबर को 07051 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस

0 26 सितंबर को 07052 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस

आज से पांच अक्टूबर तक रद रहेगी चिरमिरी-अनूपपुर पैसेंजर

अधोसंरचना विकास के अंतर्गत न्यू कटनी स्टेशन में यार्ड रिमाडलिंग कार्य को पूरा करने के लिए नान इंटरलाकिंग का कार्य किया जा रहा है। बुधवार से यह प्रारंभ हो गया और पांच अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान 11751/11752 रीवा – चिरमिरी एक्सप्रेस रद रहेगी। रैक अनुपलब्धता के कारण 21 सितंबर से पांच अक्टूबर तक 05755/05756 चिरमिरी-अनूपपुर-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल भी रद रहेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.