Breaking News in Hindi

भाजपा ने इसलिए केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को बनाया विधायक उम्मीदवार

ग्‍वालियर। भारतीय जनता पार्टी ने मध्‍य प्रदेश में 39 विधानसभा क्षेत्रों के अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी। इसमें भाजपा ने तीन केंद्रीय मंत्रियों को टिकट दिया है। इनमें केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर का नाम भी है। तोमर को दिमनी विधानसभा सीट से उम्‍मीदवार बनाया गया है।

दिमनी विधानसभा भाजपा के लिए अनसुलझी पहेली

उल्‍लेखनीय है कि दिमनी विधानसभा भाजपा के लिए अनसुलझी पहेली बनता जा रहा है, जहां बीते तीन चुनाव में किए गए हर प्रयास फेल हुए हैं।

यह रही स्थिति

साल 2013 के चुनाव में यहां बसपा से बलवीर डण्डोतिया चुनाव जीते और भाजपा तीसरे नंबर पर पहुंच गई।2018 में यहां से कांग्रेस के गिर्राज डण्डोतिया विधायक बने। गिर्राज डण्डोतिया सिंधिया के साथ भाजपा में आए और 2020 में उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रविंद्र भिडोसा से 24 हजार से ज्यादा वोटों से हार गए।

अंतिम बार 2008 में जीती थी भाजपा

दिमनी में भाजपा को अंतिम बार 2008 में सफलता मिली, जब शिवमंगल सिंह तोमर महज 256 वोट से जीते थे। इस बार भी दिमनी में ऐसा कोई चेहरा भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को नहीं लगा, जो जीत के सूखे को खत्म कर सके, इसीलिए केंद्रीय मंत्री तोमर के नाम पर मुहर लगाई गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप