Breaking News in Hindi

मीडिया दिग्गज रूपर्ट मर्डोक ने फॉक्स और न्यूज कॉर्प के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, बेटे को सौंपी जिम्मेदारी

दुनिया के जाने-माने मीडिया दिग्गज और अरबपति रूपर्ट मर्डोक ने फॉक्स और न्यूज कॉर्प के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह मर्डोक के बेटे लाचलान न्यूज कॉर्प के अध्यक्ष का पद संभालेंगे। बता दें कि लाचलान फॉक्स कॉर्प के सीईओ भी हैं। 92 वर्षीय रूपर्ट मर्डोक ने अपने कर्मचारियों को एक पत्र के जरिए अपने फैसले के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वह अब फॉक्स और न्यूज कॉर्प में चेयरमैन एमेरिटस की नई भूमिका निभाएंगे। बता दें कि मर्डोक को मीडिया मुगल भी कहा जाता है। ये फॉक्स न्यूज के अलावा वॉल स्ट्रीट जर्नल और न्यूयॉर्क पोस्ट के भी मालिक हैं।

बेटे को सौंपा जिम्मा

92 वर्षीय मर्डोक ने बेटे लाचलान को जिम्मेदारी सौंप दी है। अपने पत्र में मर्डोक ने लिखा, ‘अपने पूरे करियर के दौरान, मैं हर रोज समाचारों और विचारों से सक्रिय रूप से जुड़ा रहा हूं, और यह नहीं बदलेगा। हालांकि, अब मेरे लिए अलग-अलग भूमिकाएं निभाने का सही समय है। मैं जानता हूं कि हमारे पास बेहद प्रतिभाशाली टीमें हैं और लाचलान एक समर्पित, सिद्धांतवादी लीडर हैं, जो दोनों कंपनियों के एकमात्र अध्यक्ष बनेंगे।’ लाचलान मर्डोक ने कहा कि हमें उम्मीद है कि मेरे पिता रूपर्ट मर्डोक बतौर एमेरिटस चेयरमैन दोनों कंपनियों को मूल्यवान सलाह देना जारी रखेंगे।

अरबों की दौलत

ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासी मर्डोक ने 22 साल की उम्र में अपने पिता के निधन के बाद अखबार संभाला था। मर्डोक दुनिया भर में सैकड़ों स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रकाशन आउटलेट के मालिक हैं। इनमें ब्रिटेन में द सन और टाइम्स, ऑस्ट्रेलिया में द डेली टेलीग्राफ, हेराल्ड सन और द ऑस्ट्रेलियन शामिल हैं। मर्डोक बुक पब्लिकेशन हार्पर कॉलिन्स के भी मालिक हैं। वह 2018 तक स्काई और 2019 तक 20 सेंचुरी फॉक्स के भी मालिक थे। मर्डोक ने मार्च 2019 में फॉक्स के अधिकांश मूवी स्टूडियो, एफएक्स और नेशनल ज्योग्राफिक नेटवर्क और स्टार इंडिया में अपनी हिस्सेदारी डिज्नी को 71.3 बिलियन डॉलर में बेच दी। फोर्ब्स के मुताबिक रूपर्ट मर्डोक की दौलत करीब 17.4 बिलियन डॉलर है।

विवाह को लेकर चर्चा

रूपर्ट मर्डोक अपनी लव लाइफ की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। इन्होंने 4 शादियां की और सभी से तलाक हो चुका है। कुछ महीने पहले मर्डोक अपने नये रिलेशनशिप की वजह से चर्चा में थे। इन्हें रिटायर्ड साइंटिस्ट ऐलेना ज़ुकोवा के साथ देखा गया। ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ?