Breaking News in Hindi

युवती को फंसाकर की शादी फिर दोस्तों के साथ मिलकर किया दुष्कर्म, केस दर्ज

ग्वालियर। गोला का मंदिर इलाके में रहने वाली युवती के साथ दुष्कर्म और अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। युवती को फंसाया, आर्य समाज मंदिर से शादी की। इसके बाद युवती को आरोपित ने किराये के घर में रखा। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित के दोस्तों ने भी दुष्कर्म किया। इस मामले में गोला का मंदिर थाना पुलिस ने दुष्कर्म और अप्राकृतिक कृत्य की धाराओं में एफआइआर दर्ज कर ली है। रात को आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस इनके घरों पर पहुंची। यहां से यह लोग गायब थे। ग्वालियर के पिछोर इलाके में रहने वाली 22 वर्षीय युवती की मुलाकात कुछ समय पहले धर्मेंद्र शर्मा पुत्र दीनदयाल शर्मा से हुई थी। दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी। युवती को मिलने के लिए बुलाया। उससे आर्य समाज मंदिर में शादी की। इसके बाद उसे गोला का मंदिर इलाके में किराये से मकान लिया। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके साथ दुष्कर्म और अप्राकृतिक कृत्य किया। फिर आरोपित ने अपने दो और साथियों को बुला लिया। उसने हेमंत तिवारी और भूरा पचौरी को बुलाया। इन लोगों ने भी पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। फिर उसे जान से मारने की धमकी दी। उसके साथ कई बार मारपीट की। किसी तरह पीड़िता यहां से भागी और अपने स्वजनों के पास पहुंची। पीड़िता अपने स्वजनों के साथ थाने पहुंची और एफआइआर दर्ज करवाई। इस मामले में पुलिस रात को ही आरोपितों के घर पहुंची, लेकिन यह लोग पकड़े नहीं जा सके हैं।

ट्रक चालक ने लिफ्ट देने के बहाने महिला के साथ किया दुष्कर्म

एक महिला को ट्रक चालक ने लिफ्ट देने के बहाने ट्रक में बैठाया। उसे महाराजपुरा इलाके में ले गया। यहां जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में महाराजपुरा थाना पुलिस ने दुष्कर्म की एफआइआर दर्ज कर ली है। महाराजपुरा थाना प्रभारी आलोक सिंह भदौरिया ने बताया कि देशराज गुर्जर पेशे से ट्रक चालक है। महाराजपुरा इलाके में रहने वाली एक महिला अपने रिश्तेदार के यहां गई थी। वह घर लौट रही थी। बड़ागांव के पास ट्रक चालक ने उसे लिफ्ट देने के बहाने रोका। इसके बाद उसे ट्रक में बैठाया। उसे लेकर महाराजपुरा पहुंचा। यहां मुंह दबाकर दुष्कर्म किया। आरोपित ने उसके साथ मारपीट भी की। पीड़िता थाने पहुंची और रात में एफआइआर दर्ज करवाई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...