Breaking News in Hindi

मादक पदार्थों की तस्करी रोकने चलाया जा रहा मुहिम, दिल्ली में सुकमा SP किरण चव्हाण को मिली बेस्ट ऑफिसर का अवार्ड

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा जिले में मादक प्रदार्थ की तस्करी को लेकर लगातार कार्रवाई करने व बेहतर कार्य करने पर फिक्की संस्था द्वारा बेस्ट ऑफिसर का अवार्ड घोषित किया गया। जिसे दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश वीके विश्वनाथ ने दिया।

दरअसल, शुक्रवार को दिल्ली में देश की प्रतिष्ठित संस्था फिक्की द्वारा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के पुलिस कप्तान किरण चव्हाण को बेस्ट ऑफिसर का अवार्ड दिया गया। एसपी किरण चव्हाण को बेस्ट ऑफिसर का अवार्ड सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश वीके विश्वनाथ के हाथों से मिला। ये अवार्ड जिले में मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए चलाए गए मुहिम को लेकर दिया गया। पिछले 4 महीने में जिले के अलग- अलग थानों में अवैध परिवहन हो रहे मादक पदार्थों को लेकर की गई कार्रवाई के बाद संस्था ने अवार्ड दिया है।

हमारी पूरी टीम के मेहनत का नतीजा- एसपी किरण चव्हाण

जिलागठन के बाद पहली बार ये अवार्ड मिला है। वैसे यहां नक्सलियों से लोहा लेने के साथ- साथ हर मोर्चे पर पुलिस बेहतर काम कर रही है। एसपी किरण चव्हाण ने कहा की ये अवार्ड हमारी पूरी टीम के मेहनत का नतीजा है। आगे भी इसी तरह मादक प्रदार्थो की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। समाज के युवाओं से अपील करना चाहूंगा कि मादक प्रदार्थो का सेवन ना करे और ना ही तस्करी में शामिल रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....