Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

इस राज्य में महसूस किए गए भूकंप के झटके, मापी गई 3.1 तीव्रता

नई दिल्ली। देश में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। असम के धुबरी जिले में रविवार को भूकंप की खबर है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि रविवार के तड़के असम के धुबरी जिले में 3.1 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि भूकंप सुबह 3:01 बजे 17 किलोमीटर की गहराई पर आया।

सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने कहा, “भारत के असम जिले के धुबरी में भूकंप आया, भूकंप की तीव्रता: 3.1 बताई गई है जिसका एपीसेंटर 17 किमी की गहराई में स्थित था।”

इससे पहले शनिवार की शाम करीब छह बजे मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में भूकंप की खबर मिली थी, हालांकि उसकी तीव्रता काफी कम थी। सिवनी में आए भूकंप की तीव्रता 1.8 मापी गई थी। उससे पहले शुक्रवार की शाम 6 बजकर 47 मिनट के करीब भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता 2.9 मापी गई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.