Breaking News in Hindi

जेल में एक और कैदी की मौत…! 2 दिन बाद होने वाला था रिहा, परिजनों ने जेल पुलिसकर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप

राजगढ़। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जेल में देर रात एक और नये कैदी की मौत हो गई। बता दें कि आरोपी अनीस खान एनडीपीएस एक्ट के तहद मुजरिम था और एक माह पहले जिला जेल मे सजा काट रहा था और 1-2 दिन मे ही अपनी सजा पूरी कर रिहा होने वाला था की देर रात कैदी अनीस ने जेल मे दम तोड़ दिया।

परिजनों के आरोप है कि कैदी के बीमार होने के बाद भी उसे अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया। बल्कि उसके परिजनों से और उससे पैसों की मांग की गई! जिसकी वजह से समय पर इलाज नहीं मिल पाया और कैदी की जान चली गई! घटना के बाद राजगढ़ जेल के बाहर कैदी अनीस के परिजनों ने जेल प्रबंधन के खिलाफ जमकर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना मिलते ही एसडीएम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनकामना प्रसाद जेल के सामने पहुंचे और गुस्साए परिजनों को न्यायिक जांच का आश्वासन दिया है। अब हकीकत क्या है यहा तो जांच के बाद ही पता लग पायेगा लेकिन राजगढ़ जिले में जेल के अंदर हो रही कैदियों की सिलसिलेवार मोतो ने जेल प्रबंधन और प्रशासन को जरूर कटघरे में ला खड़ा किया है!

एक और कैदी की मौत के समय भी जेल प्रबंधन पर यही आरोप लगे थे की जेल के अंदर कैदियों से पैसों की मांग की जाती है और उनसे मुलाकात करने आए उनके परिजनों से पैसों की मांग की जाती है और अगर पैसे नहीं दिए जाते तो जेल के अंदर कैदियों के साथ में दुर्व्यवहार होता है और उन्हें ना ठीक से खाना दिया जाता है और ना ही बीमार होने पर उचित इलाज दिया जाता है!

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...