Breaking News in Hindi

अलग स्वरूप में दिखेगा बालाघाट रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्म समेत सबकुछ होगा नया

बालाघाट। केंद्र सरकार की अमृत भारत योजना के तहत देशभर के चुनिंदा रेलवे स्टेशनों को सजाने-संवारने का काम किया जा रहा है। इस योजना के तहत यात्री सुविधाओं में विस्तार के साथ साज-सज्जा से जुड़े कार्य होंगे। इस योजना में बालाघाट रेलवे स्टेशन भी शामिल है। बालाघाट रेलवे स्टेशन के लिए रेलवे विभाग ने डेमो मॉडल जारी किया है, जिससे बालाघाट स्टेशन अलग स्वरूप में दिखेगा। बताया गया कि अमृत भारत योजना के तहत बालाघाट रेलवे स्टेशन का पूरा काम मार्च 2024 तक पूरा होने की संभावना है।

बालाघाट स्टेशन माडल तैयार

जोन रेलवे सलाहकार समिति सदस्य मोनिल जैन ने बताया कि अमृत भारत योजना के तहत बालाघाट स्टेशन के कायाकल्प के लिए सरकार ने 7.4 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। इसमें स्टेशन में काम भी शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि बालाघाट स्टेशन में प्रवेश और निकासी द्वार, टीन शेड, जगह-जगह सीसीटीव्ही कैमरे लगेंगे। स्टेशन के सामने का लुक भी मॉडल अनुसार बनाया जाएगा। उच्च कोटी का प्लेटफार्म, एसी वेटिंग हॉल, ट्रेन कोच सूचक डिस्पले, टिकिट एवं रिजर्वेशन काउंटर में बढ़ोत्तरी, उन्नत पार्किंग एवं सीटिंग व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्था की जाएगी।

प्रतापबाग से गुदमा बायपास लाइन का प्रस्ताव स्वीकृत

मोनिल जैन ने बताया कि ट्रेनों की परिचालन व्यवस्था में सुधार को लेकर रेलवे बोर्ड भी प्रयासरत है। सांसद डा ढाल सिंह बिसेन की पहल से प्रतापबाग से गुदमा, बायपास लाइन बनाने के प्रस्ताव स्वीकृत हो गया है। गोंदिया में बन रहे रेल ओवर रेलब्रिज का काम पूरा होने की कगार पर है। जिससे मालगाड़ियों को बायपास से रवाना कराने में आसानी होगी और यात्री ट्रेनों में होने वाले विलंब को कम किया जा सकेगा।

गोंदिया एवं बालाघाट स्टेशन में प्लेटफार्मों की बढ़ोतरी की जा रही है तथा लूप लाइन भी तैयार किए जाने की योजना है। उन्होंने बताया कि रेल प्रशासन द्वारा ट्रेनों के समय में भी आंशिक परिवर्तन किए जाएंगे। ताकि कुछ ट्रेनों का परिवर्तित मार्ग में परिचालन किया जा सके। इसमें बालाघाट से नागपुर को कटंगी मार्ग तथा कटंगी से निकलने वाली गाड़ियों को नैनपुर और सिवनी से जोड़ा जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...