Breaking News in Hindi

प्रेमी के साथ हरिद्वार से भाग कर आई प्रेमिका की सड़क हादसे में मौत, प्रेमी घायल

शिवपुरी। सुरवाया थानांतर्गत फोरलेन हाइवे पर रविवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है जबकि उसके साथ बैठी महिला की हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला घायल युवक की प्रेमिका थी और युवक के साथ हरिद्वार से भाग कर शिवपुरी आई थी।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर फोरलेन हाइवे पर सड़क पर दौड़ती हुई बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में घायल बाइक सवार युवक सुरवाया निवासी 28 वर्षीय सोनू मेहते गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक पर पीछे बैठी महिला की हादसे में मौत हो गई।

एक ही कंपनी में काम

मृतिका की पहचान सपना उम्र 30 साल निवासी दौलतपुर हरिद्वार के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि सोनू मेहते हरिद्वार में एक कंपनी में काम करता था, वहीं पर सपन भी काम करती थी। इसी दौरान दोनों के बीच में प्रेम संबंध स्थापित हो गए। इसी क्रम में 17 सितम्बर को सोनू मेहते और सपना वहां से किसी को कुछ भी बताए बिना भाग आए।

पति ने कही ये बात

सपना के पति रोहतास के अनुसार सोनू मेहते उसकी पत्नी को हरिद्वार से भगा कर लाया था, हरिद्वार में सपना की गुमशुदगी भी दर्ज है। वहीं साेनू के स्वजनों का कहना है कि सोनू 20 सितम्बर को घर आ गया था। सोनू के साथ बाइक पर सवार महिला कौन थी, कहां से आई थी और कहां रह रही थी, इसकी कोई जानकारी उन्हें नहीं है।

दो बेटे और एक बेटी

यहां बताना होगा कि सपना के यहां दो बेटे और एक बेटी है, जबकि सोनू एक बेटे का पिता है और उसकी पत्नी गर्भवती है। घायल सोनू को उपचार के लिए मेडिकल कालेज भर्ती कराया गया है, उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप