Breaking News in Hindi

मां-बेटी को हुआ एक ही लड़के से प्यार, शादी की आई बात तो प्रेमी ने दिया इस खौफनाक घटना को अंजाम

गोरखपुर। यूपी के जिला गोरखपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसे जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। यहां एक युवक ने अपनी 15 साल की प्रेमिका की हत्या कर वारदात को अंजाम दिया। युवक ने बताया कि उसने अपनी प्रेमिका का गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। जैसे ही ये घटना आस पास के लोगों को पता चली उनके होश उड़ गए।

दरअसल, लड़की आरोपी पर शादी के लिए दबाव बना रही थी, जिसके चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया। इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने में आरोपी के दोस्त भी शामिल थे। गौरतलब है कि आरोपी का लड़की की मां से भी संबंध था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी और उसके दोस्तों को पकड़ लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

पुलिस के अनुसार जानकारी

पुलिस ने खुलासा किया कि पीड़िता की मां के साथ भी संबंध था। वह भूसा देने उनके गांव आता था। जिसके बाद उसने मां-बेटी दोनों से संबंध बना लिया। वह दोनों के साथ संबंध बनाता था। लड़की की हत्या वाले दिन लड़की की मां किसी की मौत पर सांत्वना देने गई थी। लड़की को अकेला देखकर आरोपी लड़की के पास गया। दोनों में शादी की बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।

इस विवाद के बीच आरोपी ने लड़की के साथ गंदा काम किया फिर गला दबा कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपने एक दोस्त की मदद ली। दोनों ने मिलकर एक कपड़े से लड़की को छत से लटका दिया। दोनों ने लोगों को गुमराह करना चाहा कि लड़की ने सुसाइड किया है मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा हो गया औऱ वे पकड़े गए। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...