Breaking News in Hindi

गुफा मंदिर परिसर में 34 करोड़ रुपये से बनेगा संत भवन, मुख्यमंत्री शिवराज ने किया भूमिपूजन

भोपाल। शहर के लालघाटी क्षेत्र में स्थित गुफा मंदिर में 34 करोड़ रुपये से संत भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके बगल में सामुदायिक भवन भी बनेगा। पहले चरण में नगर निगम द्वारा इन कार्यों के लिए 10 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार सुबह करीब सवा दस बजे गुफा मंदिर परिसर में पहुंचे और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच इसका भूमिपूजन किया। इस अवसर पर शहर की महापौर मालती राय, पूर्व महापौर आलोक शर्मा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं।

— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) October 6, 2023

ऐसी होगी संरचना

नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि संत भवन 4,548 वर्गमीटर एरिया में बनेगा। इसके भूतल में प्रवेश द्वार, बरामदा, स्वागत कक्ष, प्रतीक्षालय, भंडार कक्ष, नेपथ्यशाला का निर्माण किया जाएगा। जबकि मेनजाइन फ्लोर पर स्टोर रूम, लाबी, 700 मीटर की बालकनी बनेगी और पहली मंजिल में 20 कमरे बनाए जाएंगे। इसके साथ ही सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए सात हजार वर्गफीट जगह खुली रखी जाएगी। इसके निर्माण की जिम्मेदारी श्री कृष्णा इंफ्रास्ट्रक्चर को दी गई है।

बीडीए में 510 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

इसके अलावा मुख्यमंत्री शिवराज ने भोपाल विकास प्राधिकरण के 510 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का भूमिपूजन किया। इसमें मास्टर प्लान में प्रस्तावित 381.81 करोड़ रुपये से बनने वाली 45 मीटर सड़क, रक्षा विहार चरण तीन में 10.64 करोड़ रुपये से आवासीय परिसर, एयरोसिटी चरण दो में 57.41 करोड़ रुपये से विकास कार्य शामिल है। वहीं 42 करोड़ रुपये से एयरोसिटी चरण एक में 42 करोड़ रुपये से 43 एमआइजी, 61 एलआइजी और 96 मल्टीयूनिट आवासों के निर्माण का भूमिपूजन भी किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...