Breaking News in Hindi

हमास-इजराइल जंग हुई और तेज, मृतकों की संख्या 1100 के पार, मरने वालों में 10 नेपाली भी

इजराइली सरकार ने युद्ध की औपचारिक घोषणा कर दी है और हमास के अप्रत्याशित हमले का बदला लेने के लिए ‘‘अहम सैन्य कदम” उठाने को मंजूरी दे दी है। इसी के साथ उसने गाजा पट्टी में बमबारी तेज कर दी है। इस संघर्ष में दोनों पक्षों के मृतकों की संख्या 1,100 के पार चली गयी है और हजारों लोग घायल हैं। संयुक्त राष्ट्र ने बताया कि रविवार देर रात तक इजराइली हवाई हमलों में गाजा में 159 मकान नेस्तनाबूद कर दिए गए और 1,210 अन्य मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। गाजा के विस्थापित लोगों की संख्या 1,23,000 से ज्यादा पहुंच गयी है। हमास द्वारा गाजा पट्टी में बड़ी संख्या में इजरायली सैनिकों और नागरिकों, विशेषकर महिलाओं को भी बंधक बनाया जा रहा है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल जोनाथन कॉनरिकस ने कहा, कुछ जीवित हैं और कुछ को मृत मान लिया गया है। एक गैर-लाभकारी संगठन, इज़रायल वॉर रूम के आधिकारिक खाते ने युद्ध के दौरान हमास द्वारा अपहरण की गई महिलाओं और पुरुषों की तस्वीरें साझा करने के लिए माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स का सहारा लिया। उन्होंने एक्स पर लापता इजरायलियों की तस्वीरों के साथ लिखा, ”ऐसा लगता है कि हमास ने ज्यादातर महिलाओं का अपहरण कर लिया है। इस बात की पुष्टि पहले ही हो चुकी है कि हमास के लड़ाके बलात्कार को युद्ध के हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं। इन बर्बर लोगों के लिए कोई दया नहीं होनी चाहिए।

Live Update

  • संयुक्त राष्ट्र की फिलीस्तीनी शरणार्थियों की एक एजेंसी ने कहा कि एक स्कूल को सीधा निशाना बनाया गया जिसमें 225 से अधिक लोगों ने शरण ली हुई थी।कई इजराइली मीडिया संगठनों ने बचाव सेवा के अधिकारियों के हवाले से बताया कि इजराइल में 44 सैनिकों समेत कम से कम 700 लोगों की मौत हो गयी है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 78 बच्चों और 41 महिलाओं समेत 413 लोगों की मौत हो गयी है। दोनों पक्षों के करीब दो-दो हजार लोग घायल हुए हैं।
  • कुछ कनाडाई  रविवार को घातक लड़ाई के बीच इज़राइल में फंस गए  क्योंकि एयरलाइंस ने देश से बाहर उड़ानें रद्द कर दीं और छुट्टियों के सप्ताहांत में कनाडाई दूतावास तक पहुंचना मुश्किल हो गया।इस बीच, ग्लोबल अफेयर्स कनाडा ने रविवार दोपहर एक बयान में कहा कि उसे लड़ाई के बीच एक कनाडाई की मौत हो जाने और दो अन्य के लापता होने की रिपोर्टों की जानकारी है।
  • कथित तौर पर मरने वाले कनाडाई या अन्य लापता लोगों की पहचान के बारे में कोई और जानकारी बयान में शामिल नहीं की गई। बयान में कहा गया है, “इजरायल में कनाडाई सरकार के अधिकारी पुष्टि करने और अतिरिक्त जानकारी इकट्ठा करने के लिए स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं।” “कनाडा सरकार की पहली प्राथमिकता हमेशा अपने नागरिकों की सुरक्षा है। इस कारण से, हम ऐसी किसी भी जानकारी पर टिप्पणी या जारी नहीं करेंगे जो चल रहे प्रयासों से समझौता कर सकती है या कनाडाई लोगों की सुरक्षा को खतरे में डाल सकती है।
  • नेपाल के विदेश मंत्रालय ने यहां एक बयान में बताया कि इजराइल में हमास के हाल के हमले में 10 नेपाली नागरिकों की मौत हो गयी। उसने बताया कि किब्बुत्ज एलुमिम में एक खेत में काम कर रहे नेपाल के 17 नागरिकों में से दो को सुरक्षित बचा लिया गया, चार घायल हो गए तथा एक अभी लापता है। यरुशलम में नेपाल दूतावास ने एक बयान में कहा, ‘‘हमें उस घटनास्थल से 10 नेपाली नागरिकों की मौत की सूचना मिली है जहां हमास ने हमला किया था।”
  • नेपाल दूतावास ने कहा, ‘‘हम घटना में मारे गए लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। एक लापता नेपाली नागरिक की तलाश करने के प्रयास किए जा रहे हैं। शिनाख्त होने के बाद शव जल्द ही नेपाल लाए जाएंगे।” नेपाल सरकार ने इजराइली सरकार से अनुरोध किया है कि जिन घायलों का इलाज हो रहा है, उनके लिए आवश्यक बंदोबस्त किए जाए। मंत्रालय ने कहा कि वह स्वदेश लौटने के इच्छुक अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए इजराइली सरकार और तेल अवीव में दूतावास के संपर्क में है।
  • भारतीय-अमेरिकी नेताओं ने हमास के हमले के बाद इजराइल का समर्थन किया ।  रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड़ में शामिल निक्की हेली और विवेक रामास्वामी समेत अन्य प्रतिष्ठित भारतीय-अमेरिकी नेताओं ने हमास के अप्रत्याशित हमलों में सैकड़ों लोगों की मौत के बाद इजराइल का समर्थन किया है।
  • अमेरिकन एयरलाइंस के पयालट संघ ने गाजा पट्टी में इजराइलियों और फलस्तीनियों के बीच जारी युद्ध का हवाला देते हुए अपने सदस्यों से इजराइल के लिए उड़ान नहीं भरने का आह्वान किया है। संघ के अध्यक्ष एड सिशर ने सदस्यों को भेजे ईमेल में कहा है कि विमानन कंपनी के पायलट को इजराइल के लिए तब तक उड़ान नहीं भरनी चाहिए, जब तक कि उन्हें ‘‘क्षेत्र की सुरक्षा के बारे में आश्वस्त नहीं कर दिया जाए।”
  • अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने रविवार को कहा कि गाजा क्षेत्र में भीषण लड़ाई चल रही है और अभी ध्यान इजराइल को उस क्षेत्र को वापस पाने में मदद करने पर है जिस पर चरमपंथी समूह हमास ने कब्जा कर लिया है। उन्होंने कहा कि खुफिया विफलता के मुद्दे पर बाद में गौर किया जाएगा। ब्लिंकन ने  एक साक्षात्कार में बताया, ‘‘यह इजराइल के लिए और उन सभी के लिए चुनौती है, जो इजराइल का समर्थन करते हैं तथा आतंकवाद के भीषण कृत्यों का विरोध करते हैं। फिर से ऐसे उपाय करना जरूरी है ताकि जो हुआ उसके लिए जवाबदेही तय हो।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...