Breaking News in Hindi

28 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा पर रहेगा खंडग्रास चंद्र ग्रहण

उज्जैन। इस बार शरद पूर्णिमा पर 28 अक्टूबर को खण्ड ग्रास चंद्र ग्रहण रहेगा। 28 व 29 अक्टूबर की दरमियानी रात 1 बजकर 5 मिनट से ग्रहण की शुरुआत होगी। ग्रहण काल एक घंटा 19 मिनट का रहेगा रात 2 बजकर 24 मिनट पर ग्रहण का मोक्ष होगा। ग्रहण के दौरान पूजा पाठ, मूर्ति स्पर्श आदि निषेध माने गए हैं। करीब 12 घंटे पहले ग्रहण का सूतक लग जाएगा, ऐसे में शहर में अधिकांश स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रम व खीर प्रसादी का वितरण नहीं होगा।

14 अक्टूबर को हैं सूर्यग्रहण, पर भारत में नहीं दिखेगा

विश्व प्रसिद्ध डोंगला वेधशाला के खगोल शास्त्रीय घनश्याम रत्नानी ने बताया अक्टूबर माह में 15 दिन के अंदर दो ग्रहण का संयोग बन रहा है। इस प्रकार स्थित सालों में एक बार बनती है। खगोलीय गणना के अनुसार 14 अक्टूबर को सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण रहेगा। लेकिन यह भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए इसके सूतक की मान्यता भी यहां नहीं रहेगी।

28 अक्टूबर को चंद्र ग्रहण स्पष्ट रूप से दिखेगा

28 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा के दिन होने वाला चंद्र ग्रहण संपूर्ण भारत सहित उज्जैन में भी स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपनी पूर्णकला पर होता है। इस दिन इसकी रोशनी अधिक होती और यह अधिक चमकदार दिखाई देता है।

ग्रहण के दौरान ज्योतिर्लिंग का स्पर्श निषेध

मध्य रात्रि में जब चंद्रमा अपनी पूर्ण कला पर होता है, उस समय चंद्रमा को ग्रहण लगेगा। महाकाल मंदिर में शुद्धि के बाद होगी भस्म आरती पंड़‍ित महेश पुजारी ने बताया महाकाल मंदिर में ग्रहण के दौरान ज्योतिर्लिंग का स्पर्श निषेध रहता है।

पुजारी गर्भगृह व नंदी मंडपम में बैठकर मंत्र जाप करते हैं। लेकिन शरद पूर्णिमा पर रात्रि में जिस समय चंद्र ग्रहण होगा, मंदिर के पट बंद हो जाएंगे। 29 अक्टूबर को तड़के 4 बजे पुजारी मंदिर को धोकर शुद्ध करेंगे। इसके बाद भस्म आरती की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...