Breaking News in Hindi

रीवा जिले में पांचवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात, आरोपित गिरफ्तार

रीवा। पांचवी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा को युवक ने बंधक बनाया बाद में उसे सूनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया। रिपोर्ट बीती रात तकरीबन 12 बजे परिजनों ने गढ़ी चौकी में दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जहां छात्रा को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपित को राजापुर से गिरफ्तार किया है। ग्रामीणों को लगा तो तकरीबन एक सैकड़ा से अधिक संख्या में पहुंचकर लोग युवक के साथ मारपीट करने के लिए पुलिस चौकी के अंदर घुसने लगे। लोगों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने हवाई फायर भी की है। हालांकि हवाई फायर की घटना से पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने इनकार किया है।

ग्रामीणों को रोकने का प्रयास किया तो धरना देकर पुलिस के विरुद्ध नारा लगाने लगे

पुलिसकर्मियों ने जब ग्रामीणों को रोकने का प्रयास किया तो वह धरना देकर पुलिस के विरुद्ध नारा लगाने लगे। ग्रामीण की संख्या ज्यादा हो गई और वह लगातार चौकी के अंदर घुसकर युवक के साथ मारपीट करना चाह रहे थे जिसे देखते हुए पुलिस ने पहले तो उन्हें समझे देने का प्रयास किया लेकिन जब बात नहीं बनी तो उन्होंने हवा में गोली चला दी।

ग्रामीण आरोपितों को सौंपने की बात कर रहे थे

चौकी का घेराव होने की सूचना पाकर जनेह थाना प्रभारी सहित बल मौके पर पहुंचे। फायर होने की सूचना जैसे ही जिला मुख्यालय में पहुंची तो पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने कहा कि आक्रोशित ग्रामीणों की मांग सही नहीं थी वह आरोपित को सौंपने की बात कर रहे थे। कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। पकड़े गए युवक की पहचान अंजनिक कुमार केवट उम्र 22 वर्ष के रूप में की गई है जिसे न्यायालय में पेश की किया गया है जहां से उसे जेल भेज दिया गया है ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...