Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

4 दिन बाद सूर्य देव बनाएंगे विशेष राजयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा धनवान बनने का मौका

इंदौर। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक ग्रह एक निश्चिच अवधि पर राशि परिवर्तन करते हैं। ग्रहों का गोचर अक्सर शुभ और अशुभ योगों का निर्माण करता है। 18 अक्टूबर को सूर्य देव तुला राशि में प्रवेश करेंगे। रवि के गोचर से नीचभंग राजयोग बनेगा। जिसका असर 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। हालांकि कुछ राशियां ऐसी हैं, जिनके लिए उन्नति की संभावना बन रही है। जानते हैं नीचभंग राजयोग से किन राशि के लोगों को बेहतर लाभ मिलेगा।

कन्या राशि

नीचभंग राजयोग कन्या राशि लिए लाभकारी रहेगा। इस समय अप्रत्याशित धन की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। प्रतिष्ठा का लाभ प्राप्त होगा। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। फंसा हुआ पैसा मिल सकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं की चाहत बढ़ेगी।

धनु राशि

धनु राशि वालों के जातकों के लिए नीचभंग राजयोग शुभ हो सकता है। आय के नए स्रोत उत्पन्न होंगे। धन में वृद्धि होगी। भाग्य आपका साथ देगा। व्यवसाय के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं, जो फलदायक साबित होगी। करियर में सफलता पाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। शादीशुदा व्यक्तियों का पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए नीचभंग राजयोग किसी वरदान से कम नहीं होगा। इस अवधि में नौकरी में तरक्की हो सकती है। जीवन के हर क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपकी मेहनत रंग लाएगी। जो बच्चे विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं, उनकी इच्छा पूरी होने के योग है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.