Breaking News in Hindi

पुलिस जिसे ढूंढ रही थी, वह लापता युवती प्रेम संग लौटी तो पुलिस ने थाने पहना दी वरमाला

इंदौर। पुलिस जिस युवती की सरगर्मी से तलाश में जुटी थी वह मंगलवार रात स्वयं जा पहुंची। युवती को देख पहले तो पुलिसकर्मी चौंक गए। जैसे ही उसने प्रेमी संग जाना बताया पुलिसकर्मी शादी की तैयारियों में जुट गए। थाना परिसर में ही वरमाला पहनाकर दोनों ने शादी कर ली।

टीआइ राजेश साहू के मुताबिक, धर्मराज कालोनी निवासी 22 वर्षीय सिमरन 15 अक्टूबर को घरवालों को बताए बगैर चली गई थी। मां कोमल द्वारा थाना में गुमशुदगी दर्ज करवाई गई थी। लड़की के साथ गलत न हो इस टेंशन में पुलिसवालों भी तलाश में लगे हुए थे। मंगलवार रात सिमरन प्रेमी जतीन तिवारी निवासी नगीन नगर के साथ थाने पहुंच गई।

सिमरन ने कहा कि वह जतीन से प्रेम करती है और उसके साथ ही रहेगी। सिमरन के स्वजन को पुलिस ने बुलाया तो पहले शादी से आनाकानी करने लगे। पुलिसवालों ने कहा, लड़की बालिग है। उस पर किसी चीज का दबाव नहीं बनाया जा सकता। जतीन के स्वजन भी शादी नहीं करना चाहते थे। पुलिसवालों के समझाने पर उन्हें भी मानना पड़ा।

रात में पुलिसवालों ने शादी की तैयारी करवाई परिसर में बने मंदिर में दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर शादी कर ली। टीआइ के मुताबिक, मंदिर परिसर में ही वर-वधु पक्ष के उन लोगों को बुलाया गया था जो शादी के खिलाफ थे। दोनों पक्षों ने रजामंदी दी और स्वयं शादी में शामिल हुए।

प्रेमी के साथ मिलकर पति को पीटा

भंवरकुआं पुलिस ने राजकुमार वर्मा की शिकायत पर सलमान पटेल और पत्नी प्रियंका के खिलाफ केस दर्ज किया है। आलोक नगर मूसाखेड़ी निवासी राजकुमार का आरोप है कि पत्नी प्रियंका खंडवा रोड़ पर सलमान के साथ थी।उसने इसका विरोध किया तो प्रियंका और सलमान ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। रात में पुलिस ने दोनों पर अपराध पंजीबद्ध कर लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....