Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....

फिलहाल दिन-रात के तापमान में गिरावट के आसार नहीं, तीन दिन बाद बदल सकता है मौसम

भोपाल। वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर दो मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। इस वजह से हवाओं का रुख बदला हुआ है। पूर्वी, दक्षिण-पूर्वी हवाएं चलने के कारण दिन और रात का तापमान बढ़ा हुआ है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी तीन दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। 22 अक्टूबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में पहुंचेगा। उसके प्रभाव से दिन के तापमान में कुछ गिरावट हो सकती है। उधर बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात प्रदेश में सबसे कम 17.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दतिया में दर्ज किया गया।

ये वेदर सिस्टम सक्रिय

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ गया है। राजस्थान के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इसके अतिरिक्त मध्य प्रदेश और उससे लगे राजस्थान पर एक प्रति चक्रवात बना हुआ है।

प्रति-चक्रवात ने रोकी उत्तरी हवाओं की राह

इन वेदर सिस्टम की वजह से हवाओं का रुख पूर्वी एवं दक्षिण-पूर्वी बना हुआ है। इस वजह से प्रदेश में दिन का तापमान बढ़ा हुआ है। इसी तरह रात का तापमान भी सामान्य या उससे अधिक बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि प्रति चक्रवात के प्रभाव के कारण हवाओं का रुख उत्तरी नहीं हो रहा है। इस वजह से तापमान में गिरावट नहीं हो रही है। 22 अक्टूबर एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना है। इसके प्रभाव से दिन के तापमान में कुछ गिरावट होने के आसार हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.