Breaking News in Hindi

जीतू का कैलाश विजयवर्गीय पर तंज संजय शुक्ला से इतना डर की PM ने इनके सामने छोटे मोटे नेता को नहीं, एक हउवे को टिकट दे दी

इंदौर : इंदौर के विधानसभा 1 के प्रत्याशी संजय शुक्ला के मुख्य चुनाव कार्यालय के शुभारंभ पर कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने जमकर भाजपा और कैलाश विजयवर्गीय निशाना साधा। उन्होंने कहा, कि देश के प्रधानमंत्री ने संजय शुक्ला के सामने छोटे मोटे को टिकट नहीं दी है, कैलाश को मैदान में ले आए। इसलिए आप अपनी ताकत को पहचानो।

आपको बता दें चुनावी दौर चरम पर पहुंच चुका है। बयान बाजी का दौर लगातार जारी है। लगातार प्रत्याशी और नेता आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं, और जमकर एक दूसरे को लेकर बयानबाज़ी कर रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस के पूर्व मंत्री और विधायक जीतू पटवारी ने भाजपा और कैलाश विजयवर्गीय पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि देश के प्रधानमंत्री ने संजय शुक्ला के  सामने छोटे मोटे  को टिकट नहीं दी है। अपनी ताकत को पहचानो। संजय शुक्ला की ताकत को पहचानो। एक हउवे को भेजा है, डरना मत जीत आपकी होगी। इस दौरान जीतू पटवारी ने इंदौर एक से विधायक और प्रत्याशी संजय शुक्ला की जमकर तारीफ की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...