Breaking News in Hindi

चार सूने मकान व दुकान के ताले तोड़कर दो लाख का सामान चोरी

भोपाल। राजधानी के नए शहर के इलाके चोरों के निशाने पर हैं। यहां लगातार चोरी की वारदात हो रही हैं। एक बार फिर चोरों ने चार सूने मकान और दुकान को निशाना बनाया और ताले तोड़कर करीब दो लाख का सामान समेटकर फरार हो गए। पुलिस ने सभी मामलों में चोरी की एफआइआर दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। ये वारदातें टीटी नगर, पिपलानी, एमपी नगर और कोलार थाना क्षेत्रों में हुई हैं।

टीटीनगर पुलिस के मुताबिक इलाके के तुलसी नगर में रहने वाले मनोज कुमार प्रजापति के घर में ताले तोड़कर अज्ञात बदमाश ने प्रवेश किया और उनके घर से करीब 40 हजार का सामान चुराकर फरार हो गया। उनकी शिकायत पर एफआइआर दर्ज कर ली है। घटना के समय वह बाहर गए थे।

इसी तरह से पिपलानी के शिवलोक खूजरी कलां में रहने वाले सुमित श्रीवास्तव बाहर गए थे। इस दौरान अज्ञात बदमाश ने ताले तोड़कर उनके घर मे प्रवेश किया और करीब साठ हजार का सामान लेकर गायब हो गया।

वहीं एमपीनगर जोन वन में स्पेार्टस सामग्री की दुकान में बदमाशों ने रात करीब डेढ़ बजे ताले तोड़कर प्रवेश किया। वहां से कुछ कीमती सामान और नकदी समेत पचास हजार का सामान चुरा लिया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है।

इसी तरह से कोलार के दानिश कुंज में रहने वाले दीपक चौरसिया के घर से पचास हजार रुपये का सामान चोरी हो गया। घटना के समय वह बाहर गए थे।,उनके घर से बदमाशों ने तसल्ली से सामान चुराया और भाग निकले। पुलिस ने उनकी शिकायत पर एफआइआर दर्ज कर ली है।

पुलिस को नहीं मिला सुराग

पुलिस को इस चोरियों में केाई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस लगातार पुराने बदमाशों से पूछताछ कर रही है। लेकिन कोई लिंक नहीं मिल पाई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...