Breaking News in Hindi

समय खत्म होने से नौ मिनट पहले विजयवर्गीय तो 16 मिनट पहले मेंदोला ने जमा किया नामांकन

इंदौर। विधानसभा क्षेत्र एक से भाजपा प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय और विधानसभा क्षेत्र दो से भाजपा प्रत्याशी रमेश मेंदोला ने नामांकन जमा करने के अंतिम दिन सोमवार को नामांकन पत्र जमा किए। विजयवर्गीय ने समय खत्म होने से ठीक नौ मिनट पहले दोपहर 2.51 बजे नामांकन पत्र जमा किया। उनकी पत्नी आशा विजयवर्गीय और बेटा आकाश विजयवर्गीय भी उनके साथ थे।

इसके पहले विजयवर्गीय ने समय खत्म होने से 16 मिनट पहले विधानसभा क्षेत्र दो से भाजपा प्रत्याशी मेंदोला का नामांकन पत्र जमा करवाया। इंदौर जिले की नौ विधानसभा सीटों में से छह के भाजपा प्रत्याशी सोमवार दोपहर राजवाड़ा पर जमा हुए। यहां से वे रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय की तरफ बढ़े, लेकिन नामांकन पत्र समय पर जमा करने के लिए विजयवर्गीय और मेंदोला रैली वाहन से उतरकर कार से कलेक्टर कार्यालय रवाना हो गए।

कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मुहुर्त का करते रहे इंतजार

विजयवर्गीय और मेंदोला तय समय तीन बजे से आधा घंटा पहले कलेक्टर कार्यालय पहुंच गए थे, लेकिन मुहुर्त के चक्कर में उन्होंने इंतजार किया। विजयवर्गीय ने दोपहर तीन बजे से 16 मिनट पहले मेंदोला का नामांकन पत्र जमा करवाया। इसके बाद वे परिसर में इंतजार करने लगे। दोपहर 2.51 बजे वे पीठासीन अधिकारी के कक्ष में पहुंचे और अपना नामांकन पत्र जमा किया।

भाजपा के कार्यक्रम के बीच निकली कांग्रेस की रैली

दोपहर एक बजे के लगभग भाजपा प्रत्याशियों के राजवाड़ा पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। भाजपा के कार्यकर्ता और नेता रैली शुरू करने का इंतजार कर ही रहे थे कि विधानसभा क्षेत्र दो से कांग्रेस प्रत्याशी चिंटू चौकसे रैली के रूप में वहां पहुंच गए। भाजपा नेताओं ने मंच से ही पुलिस प्रशासन से कांग्रेस के नेताओं को वहां से हटाने की अपील की। हालांकि कुछ ही देर में स्थिति सामान्य हो गई।

कुछ मीटर चलकर ही बिखर गई रैली

भाजपा की रैली राजवाड़ा से शुरू होकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचना थी, लेकिन विजयवर्गीय, मेंदोला के रैली वाहन से उतरने के बाद अन्य नेता भी वाहन से उतर गए और कार से कलेक्टर कार्यालय की ओर रवाना हो गए। इसके बाद रैली बिखर गई। कलेक्टर कार्यालय तक पहुंचते-पहुंचते रैली में भीड़ आधी रह गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप