Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

भाजपा को टक्कर के लिए कांग्रेस निकालेगी ‘गारंटी यात्रा’, सचिन पायलट समेत कई वरिष्ठ नेता होंगे प्रभारी

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव में प्रचार अभियान गति पकड़ता जा रहा है। अब कांग्रेस प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार की सात गारंटियों को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए ‘गारंटी यात्रा’ निकालेगी। कांग्रेस गारंटी यात्रा के लिए वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग संभागों का प्रभारी बनाया है। इनमें पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट अजमेर, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र सिंह जयपुर, विधानसभा अध्यक्ष सी.पी.जोशी उदयपुर, पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी जोधपुर, राष्ट्रीय प्रवक्ता मोहन प्रकाश भरतपुर, प्रदेश के आपदा राहत मंत्री गोविंद राम मेघवाल बीकानेर व खनन मंत्री प्रमोद जैन भाया कोटा संभाग के प्रभारी होंगे ।

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन, विरेंद्र सिंह राठौड़ और अमृता धवन यात्रा समन्वयक होंगे। अगले सप्ताह से गारंटी यात्रा सभी दो सौ विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जाएगी। उधर भाजपा केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों व पार्टी की रीति, नीति आम लोगों तक पहुंचाने के लिए सभी दो सौ विधानसभा क्षेत्रों में एलईडी रथ यात्रा निकाल रही है। पिछले चार दिन से यह यात्रा निकाली जा रही है। केंद्रीय मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता यात्रा में शामिल हो रहे हैं। इन रथों के माध्यम से राज्य सरकार की विफलताओं को भी प्रचारित किया जा रहा है। जिनमें कानून-व्यवस्था, महंगाई, बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार प्रमुख है।

यह है कांग्रेस की सात गारंटियां

मुख्यमंत्री गहलोत ने पार्टी का चुनाव घोषणा पत्र जारी होने से पहले प्रदेश के मतदाताओं को सात गारंटियां दी है। गहलोत ने कहा, कांग्रेस फिर से सत्ता में आने पर इन गारंटियों को योजना बनाकर लागू किया जाएगा। इनमें पहली गारंटी सरकार पशुपालकों से दो रूपय प्रति किलो गोबर खरीदेगी, दूसरी गारंटी सरकारी कर्मचारियों का पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने के लिए कानून बनाएगी।

तीसरी योजना सरकारी कालेजों में बढ़ने वाले छात्रों को लैपटाप या टेबलेट दिया जाएगा, चौथी गारंटी प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवारों को 15 लाख तक के बीमा की सुविधा देने, पांचवी गारंटी प्रत्येक परिवार की महिला मुखिया को प्रतिवर्ष दस हजार रूपये की मदद, छठी गारंटी सभी परिवारों को पांच सौ रूपये में गैस सिलेंडर देने एवं सातवीं गारंटी सरकारी अंग्रेजी स्कूल खोलने की दी गई है।

गहलोत ने मंगलवार को कहा, कांग्रेस की गारंटियों का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए ‘कांग्रेस गारंटी यात्रा’ शुरू की जा रही है। हमारा लक्ष्य है कि कांग्रेस की सात गारंटी से प्रदेश के हर गांव-कस्बे को फायदा मिले।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.