Breaking News in Hindi

स्कूल से घर आया नौवीं का छात्र, बिना बताए निकला और ब्रिज से कूदकर दे दी जान

इंदौर। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में नौवीं के छात्र ने ब्रिज से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, घटना प्रतीक ब्रिज की है। 16 वर्षीय अभिजीत विशाल यादव निवासी दूर्गानगर गुरुवार को स्कूल से आया और बिना बताए घर से चला गया। करीब दो बजे खबर मिली कि अभिजीत ब्रिज से कूद गया है। लोगों ने उसे अस्पताल भिजवाया, लेकिन उसकी मौत हो गई।

व्यापारी के मोबाइल फोन चुराकर यूपीआइ से निकाले दो लाख रुपये

इंदौर। चाय व्यवसायी को नौकरों ने दो लाख रुपये की चपत लगा दी। आरोपितों ने यूपीआइ के माध्यम से रुपये निकाल लिए। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी (अपराध) निमिष अग्रवाल के मुताबिक, फरियादी सोहन रामेश्वर चौहान निवासी भवानी नगर जेल रोड़ पर गोल्डन चाय के नाम से चाय का व्यवसाय करते हैं। आरोपित हरप्रीतसिंह निवासी खंडवा रोड़ और प्रभजोत सिंह उर्फ सोनू दुकान पर काम करते थे।

क्राइम ब्रांच ने की जांच, दूसरा मोबाइल बेच दिया

6 जनवरी को दोनों आरोपित दुकान से गायब हो गए और सोहन के दो मोबाइल भी ले गए। आरोपितों ने भोपाल और दिल्ली से दो लाख 17 हजार रुपये के दो ट्रांजेक्शन किए। कुछ दिनों बाद लौटे और एक फोन सोहन को सौंप दिया। क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच की और गुरुवार को हरप्रीत को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ने दूसरा फोन बेचना कबूला है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...