Breaking News in Hindi

बेदर्द माता-पिता: 5 दिन की मासूम बच्ची पर भी नहीं आया तरस, डॉक्टर भी रह गए हैरान

चंडीगढ़: बेदर्द माता-पिता 5 दिन की मासूम बच्ची को सैक्टर- 16 जनरल अस्पताल के बाथरूम के बाहर तौलिए में लपेट कर रख फरार हो गए। बच्ची की रोने की आवाज सुनकर सफाईकर्मी बाथरूम की तरफ गया और उसे उठाकर पुलिस और अस्पताल स्टाफ को सूचना दी।

5 दिन के मासूम बच्ची को तुरंत नर्सिंग वार्ड में शिफ्ट किया गया। सैक्टर-17 थाना पुलिस ने सफाईकर्मी सैक्टर-25 निवासी गगन की शिकायत पर अज्ञात माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अस्पताल में लगे सी.सी.टी.वी.  कैमरे खंगाल रही है, ताकि माता-पिता का सुराग लग सके। पुलिस ने एक सप्ताह के अंदर पैदा बच्चों और माता-पिता का रिकॉर्ड मांगा है।

सैक्टर-25 निवासी गगन ने पुलिस को बताया कि वह सैक्टर 16 जनरल अस्पताल की 5वीं मंजिल पर प्राइवेट वार्ड में सफाई कर रहा था। शाम करीब छह बजे बाथरूम के पास बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। बाथरूम के पास बच्ची तोलिए में लिपटी हुई थी। उसने बच्ची को उठाकर मामले की सूचना पुलिस और अस्पताल स्टाफ को दी। डाक्टरों ने बच्ची का चैकअप किया तो वह बिल्कुल ठीक है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....